Sunny Leone UP Police Recruitment Exam Admit Card

क्या Sunny Leone ने भी दिया है UP पुलिस भर्ती एग्जाम? वायरल हुई फोटो वाले एडमिट कार्ड की तस्वीर

Sunny Leone Admit Card Viral: एक्ट्रेस सनी लियोनी के नाम और फोटो वाला एग्जाम एडमिट कार्ड सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। एडमिट कार्ड में न केवल उनका नाम-फोटो है, बल्कि माता-पिता का नाम, रोल नंबर, एग्जाम सेंटर, रजिस्ट्रेशन नंबर भी लिखा है। हालांकि पुलिस ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं, लेकिन इस कार्ड के लोग खूब मजे ले रहे हैं।

Sunny Leone Admit Card Viral Trending News: उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती परीक्षा चल रही है, जिसके एक ‘स्टूडेंट’ का एडमिट कार्ड सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वहीं यह एडमिट कार्ड जिसका है, वह उससे भी ज्यादा सुर्खियों में है, क्योंकि यह एडमिट कार्ड किसी और का नहीं, बल्कि बॉलीवुड एक्ट्रेस Sunny Leone का है, जिसे देखकर लोग हंस रहे हैं, काफी मजे ले रहे हैं। वहीं वायरल एडमिट कार्ड देखकर SP अमित कुमार आनंद ने पुलिस विभाग को जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

देखें एडमिट कार्ड में क्या-क्या मेंशन है?

एडमिट कार्ड उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग द्वारा जारी किया गया है। इसमें एक्ट्रेस की फोटो लगी है। उनका नाम लिखा है। पत्राचार के लिए पता मुंबई का है और दूसरा पता कासगंज है। एग्जाम सेंटर सोन श्री स्मारक बालिका महाविद्यालय मंडी बाजार तिर्वा कन्नौज है, जिसमें एक्ट्रेस पेपर देंगी। पिता का नाम JORJGI और माता का नाम DARMI लिखा है। पिन कोड 210423 और आधार नंबर 351334673887 है। जेंडर मेल भरा है। परीक्षा का रजिस्ट्रेशन नंबर 12258574 है। एग्जाम कोड 51010 है।

विज्ञापन

किसी की खुराफात, विभाग की लापरवाही

SP अमित कुमार आनंद ने बताया कि पुलिस भर्ती के लिए ऑनलाइन अप्लाई हुए थे। यह किसी की खुराफात है, जिसने सनी लियोनी के नाम से अप्लाई कर दिया, लेकिन पुलिस विभाग की भी लापरवाही है कि बिना नाम और फोटो देखे एडमिट कार्ड जारी कर दिया। मामले की जानकारी उत्तर प्रदेश भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ को दी है। मामले की जांच कराई जाएगी और सनी लियोनी के नाम से आवेदन करने वाले शख्स का पता लगाया जाएगा, ताकि पता चले कि उसने यह हरकत क्यों की?

विज्ञापन

60 हजार से ज्यादा पुलिस पद भरने की तैयारी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबलों के 60244 पद भरने के लिए भर्ती परीक्षा चल रही है। पहले दिन 17 फरवरी दिन शनिवार को परीक्षा हुई। एग्जाम 2 शिफ्ट में हो रहा है। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक की है। दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक थी। परीक्षार्थी शिफ्ट शुरू होने से 2 घंटे पहले एग्जाम सेंटर पर नजर आए। एग्जाम से आधा घंटा पहले उन्हें सेंटर में एंट्री दी गई। पुलिस ने मैनपुरी में एक ‘मुन्नाभाई’ को भी पकड़ा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ