---विज्ञापन---

बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर सोनिया ने रची थी साजिश, 10वीं के छात्र को क्यों बनाया निशाना?

भाई की हत्या का बदला लेने के लिए बहन ने बॉयफ्रेंड संग 10वीं के छात्र निखिल की हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी बहन और भाई को गिरफ्तार किया और उसके बॉयफ्रेंड की तलाश कर रही है।

---खबर नीचे जारी है---

शाहनवाज चौधरी, बुलंदशहर

भाई की हत्या का बदला लेने के लिए हथियारों से लैस बहन अपने बॉयफ्रेंड के साथ बाइक से पहुंची और छात्र का कत्ल कर फरार हो गई। पुलिस ने आरोपी बहन और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया है। यह सनसनीखेज वारदात 21 मार्च को जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव बासुरी में हुई थी।

---खबर नीचे जारी है---

सीसीटीवी में कैद हुआ हत्याकांड

21 मार्च को जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव बासुरी में कक्षा 10 के छात्र निखिल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड सीसीटीवी में कैद हो गया था। फुटेज में बाइक पर दो लोग आते दिख रहे हैं, जो साइकिल सवार छात्र को रोकते हैं और गोली मारकर फरार हो जाते हैं।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बाइक सवार बदमाशों की पहचान की, तो पता चला कि बाइक पर सोनिया और उसका बॉयफ्रेंड था। रूरल स्वाट और जहांगीराबाद कोतवाली की संयुक्त टीम ने तकनीकी आधार पर सोनिया को गिरफ्तार कर लिया। हत्या में नामजद सोनिया के भाई राहुल को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, हालांकि सोनिया का बॉयफ्रेंड अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

---खबर नीचे जारी है---

सोनिया के भाई की हुई थी निर्मम हत्या

करीब सवा साल पहले दिल्ली के नजफगढ़ निवासी आकाश का शव जली हुई अवस्था में बुलंदशहर के थाना ककोड़ क्षेत्र में मिला था। पुलिस के मुताबिक शव को जलाकर नष्ट करने की कोशिश की गई थी। बाद में आकाश की पहचान सोनिया के भाई के रूप में हुई थी।


बताया जा रहा है कि आकाश की हत्या का बदला लेने के लिए सोनिया ने निखिल की हत्या को अंजाम दिया। निखिल के परिवार के 5 लोग फिलहाल आकाश हत्याकांड में तिहाड़ जेल में बंद हैं।

यहीं से शुरू हुई दो परिवारों में दुश्मनी

निखिल के परिवार की लड़की मानसी और सोनिया समलैंगिक रिश्ते में थीं, लेकिन मानसी के परिजनों को इस रिश्ते पर आपत्ति थी। उन्होंने जहांगीराबाद कोतवाली में सोनिया के खिलाफ अपहरण की एफआईआर दर्ज करवाई थी, जिसके बाद पुलिस ने सोनिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मानसी के परिजनों पर सोनिया के भाई आकाश की हत्या का भी आरोप है। कहा जा रहा है कि आकाश की हत्या का बदला लेने के लिए ही सोनिया ने मानसी के भाई निखिल की हत्या कर दी।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें : तीन और ‘मुस्कान’ आईं सामने, बेवफाई करके प्रेमियों संग मिलकर छीन ली पति की जान

जटिल पारिवारिक रिश्ते और खूनी खेल

मृतक निखिल, सोनिया के मामा का बेटा था, जबकि सोनिया निखिल की फूफी की बेटी थी। रिश्ते के हिसाब से मानसी, आकाश और निखिल—तीनों भाई-बहन थे। बावजूद इसके, मानसी और आकाश के बीच प्रेम संबंध थे, जिसे दोनों परिवारों ने स्वीकार नहीं किया।

---खबर नीचे जारी है---

हत्या में इस्तेमाल हथियार और बाइक बरामद

एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि जिस हथियार से निखिल की हत्या की गई थी, उसे बरामद कर लिया गया है। साथ ही, वारदात में इस्तेमाल बाइक भी पुलिस के कब्जे में है। सोनिया और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि सोनिया के बॉयफ्रेंड की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। पुलिस का कहना है कि वह भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

First published on: Mar 24, 2025 05:29 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola