---विज्ञापन---

सड़क का गड्ढा बना काल, बाइक सवार डिलीवरी बॉय ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

ग्रेटर नोएडा में सड़क के गड्ढे की वजह से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई. हादसे में 24 वर्षीय डिलीवरी बॉय शिवम की इलाज के दौरान मौत हो गई.

---विज्ञापन---

ग्रेटर नोएडा में सड़क पर गड्ढे बने मौत की वजह. मंगलवार शाम को सड़क हादसे में डिलीवरी बॉय की मौत हो गई. यह हादसा तब हुआ जब डिलीवरी बॉय घर लौट रहा था. ईकोटेक-प्रथम थाने के क्षेत्र में घरबरा गांव के पास यह दुर्घटना हुई. मृतक की पहचान शिवम के तौर पर हुई, जो 24 वर्षीय था. पुलिस ने इस घटना की जानकारी बुधवार को दी.

सड़क पर गड्ढा बना मौत का यमदूत

पुलिस की जानकारी के मुताबिक, शिवम फीरोजाबाद का रहने वाला था और नोएडा में डिलीवरी बॉय के तौर पर काम कर रहा था. मंगलवार की शाम शिवम डिलीवरी पूरी करने के बाद बाइक से अपने घर लौट रहा था. तभी घरबरा गांव के पास शिवम की बाइक अचानक से सड़क पर बने गड्ढे में चली गई, जिससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया और शिवम सड़क पर जा गिरा. हादसे में शिवम के सिर पर गंभीर चोट आई. आसपास के लोगों ने शिवम को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. इलाज के दौरान शिवम की हालत गंभीर बनी हुई थी. थोड़ी देर बाद इलाज के दौरान शिवम ने दम तोड़ दिया.

---विज्ञापन---

प्रशासन की लापरवाही

ईकोटेक-प्रथम थाने के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार वर्मा ने जानकारी दी कि हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. शिवम के परिजनों को सूचना दी गई है और पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है. पुलिस ने जानकारी दी कि इस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है. इस हादसे ने एक बार फिर सड़क के गड्ढों को लेकर सवाल खड़े कर दिए. आखिरकार कब तक सड़क के गड्ढे मौत की वजह बनते रहेंगे.

स्थानीय लोगों ने इस हादसे के बाद प्रशासन से मांग की है कि सड़क को जल्द से जल्द फिर से बनाया जाए और लापरवाह अफसरों पर कार्रवाई की जाए.

---विज्ञापन---

First published on: Sep 09, 2026 01:34 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola