हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Sambhal Godown Collapse: संभल में कोल्ड स्टोरेज की छत गिरने से 8 लोगों की मौत, 11 को बचाया

विज्ञापन

Sambhal Godown Collapse: उत्तर प्रदेश के संभल के चंदौसी इलाके में एक आलू कोल्ड स्टोरेज की छत गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 को बचा लिया गया है। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीमें बचाव अभियान चला रही हैं।

मुरादाबाद के डीआईजी शलभ माथुर ने न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में मृतकों की संख्या की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना में कुल आठ लोगों की मौत हो गई है और 11 लोगों को बचा लिया गया है। कुछ और लोग लापता हैं। इमारत में एक तहखाना है और हम वहां पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।

डीएम बोले- मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी

संभल के डीएम मनीष बंसल ने कहा कि मलबे में फंसे लोगों की तलाश के लिए अधिकारी खोजी कुत्तों का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि NDRF खोजी कुत्तों की मदद से फंसे हुए लोगों की तलाश कर रही है। हमने शुक्रवार सुबह अपनी फोर्स बढ़ा दी है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) संभल, चक्रेश मिश्रा ने कहा कि मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि कोल्ड स्टोरेज के मालिक और दो अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। हमने चार लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। मुख्य आरोपी फरार हैं और उसकी तलाश की जा रही है। इमारत के गिरने का असली कारण हम मलबे को हटाने के बाद ही बता पाएंगे।

अधिकारी बोले- जर्जर हालत में था कोल्ड स्टोरेज

अधिकारियों ने कहा कि घटना गुरुवार सुबह करीब 11.30 बजे हुई। इससे पहले ये बताया गया था कि गोदाम पहले से ही जर्जर स्थिति में था। अधिकारियों के अनुसार, मालिकों की पहचान अंकुर अग्रवाल और रोहित अग्रवाल के रूप में हुई है। मुरादाबाद के डीआईजी शलभ माथुर ने कहा कि पुलिस ने दोनों मालिकों पर मामला दर्ज कर लिया है।

उन्होंने कहा, “मामले में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। दो आरोपियों (अंकुर अग्रवाल और रोहित अग्रवाल) पर धारा 304 के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपी उस संपत्ति के मालिक हैं जहां घटना हुई थी।

डीआईजी ने आगे कहा, ‘इस मामले में एडीएम स्तर की जांच भी कराई गई है। कोल्ड स्टोरेज का जो हिस्सा गिरा है, उसका निर्माण कुछ समय पहले किया गया था और वह निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं बनाया गया था।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें