यूपी के संभल जिले में भाजपा नेता गुलफाम सिंह की हत्या मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया। पुलिस की जांच में पता चला कि मौजूदा ब्लॉक प्रमुख ने 5 लाख रुपये में गुलफाम सिंह की हत्या की सुपारी दी। इस मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आइए जानते हैं कि बीजेपी नेता गुलफाम सिंह की हत्या क्यों कराई गई।
संभल के पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने गुलफाम सिंह मर्डर केस का खुलासा करते हुए कहा कि गुन्नौर क्षेत्र के दबथरा हिमांचल गांव में 10 मार्च को भाजपा नेता की इंजेक्शन लगाकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस की स्पेशल टीम लगाई गई और आसपास के सीसीटीवी खंगाले गए। एसपी ने कहा कि सियासी रंजिश में ब्लॉक प्रमुख रवि यादव और उसके पिता महेश यादव ने इस हत्याकांड की साजिश रची थी।
यह भी पढे़ं : गाजियाबाद में सीनियर पासपोर्ट सुपरिटेंडेंट पर CBI का शिकंजा, 6 साल में कई गुना बढ़ी संपत्ति
बरेली सेंट्रल जेल में रची गई थी हत्या की साजिश
गुलफाम सिंह मौजूदा ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रहे थे। वे रवि यादव को ब्लॉक प्रमुख के पद से हटाना चाहते हैं। अपनी कुर्सी बचाने के लिए ब्लॉक प्रमुख और उसके पिता ने बीजेपी नेता गुलफाम सिंह की हत्या की साजिश रची। पिता महेश यादव बरेली की सेंट्रल जेल में गए और वहां हिस्ट्रीशीटर धर्मवीर से मुलाकात की। इसके लिए पिता-पुत्र ने पहले जमानत पर धर्मवीर को बाहर निकाला।
रेकी कर गुलफाम सिंह को लगाया था जहर का इंजेक्शन
महेश यादव ने 35 हजार रुपये में हिस्ट्रीशीटर धर्मवीर की बेल कराई और फिर एक लाख रुपये देकर उसका ट्रैक्टर भी छुड़वाया। महेश यादव ने उसे 5 लाख रुपये में बीजेपी नेता की हत्या करने की सुपारी दी। इसके बाद हिस्ट्रीशीटर ने गुलफाम की रेकी की और अपने साथी मुकेश एवं नेमपाल के साथ मिलकर जहर का इंजेक्शन देकर बीजेपी नेता को मौत के घाट उतार दिया।
पुलिस ने 6 आरोपियों को भेजा जेल
संभल की पुलिस ने गुलफाम सिंह मर्डर केस को 15 दिनों में ही सॉल्व कर दिया। इस मामले में पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर धर्मवीर यादव, रवि यादव, मुकेश यादव, विकास, रामनिवास, सुधीर को गिरफ्तार कर लिया और फिर जेल भेज दिया।
यह भी पढे़ं : नोएडा में शराब के शौकीनों की बल्ले-बल्ले, छुट्टी लेकर पहुंचे ठेके, एक के साथ एक बोतल मिल रही फ्री
संबंधित खबरें
UP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
2 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
19 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
20 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
22 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
23 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines