Rs.10 Lakhs Reward To Cut Swamy Tongue: यूपी के नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री के बयान पर भड़के कांग्रेस नेता ने विवादास्पद बयान दिया है। कांग्रेस नेता ने कहा है कि विवादित बयान देने वाले नेता की जीभ काटने वाले को वे 10 लाख रुपये का इनाम देंगे। मामला समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्या से जुड़ा है।
मुरादाबाद में कांग्रेस के मानवाधिकार विभाग के अध्यक्ष पंडित गंगा राम शर्मा ने सपा नेता मौर्या पर हिंदू धर्म के अपमान और हिंदू धार्मिक ग्रंथ रामचरितमानस के अपमान का आरोप लगाया। इसके बाद उन्होंने समाजवादी पार्टी (सपा) नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की जीभ काटने वाले को 10 लाख रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की।
स्वामी प्रसाद मौर्य ने हाल ही में विवादास्पद बयान देते हुए कहा था कि हिंदू धर्म एक धोखा है। उनके विवादास्पद बयान पर काफी बवाल हुआ था। मौर्या ने कहा था कि ब्राह्मणवाद की जड़ें बहुत गहरी हैं और सारी असमानता का कारण भी ब्राह्मणवाद ही है। हिंदू नाम का कोई धर्म नहीं है, हिंदू धर्म सिर्फ एक धोखा है। इस देश के दलितों, आदिवासियों और पिछड़ों को फंसाने की साजिश है। अगर हिंदू धर्म होता तो आदिवासियों का सम्मान होता, दलितों का सम्मान होता, पिछड़ों का सम्मान होता, लेकिन कैसी विडंबना है।
जनवरी में मौर्या ने रामचरितमानस को बताया था बकवास
बता दें कि इससे पहले स्वामी प्रसाद मौर्या ने इस साल जनवरी में हिंदू धार्मिक ग्रंथ रामचरितमानस को बकवास बताया था। साथ ही उन्होंने धार्मिक ग्रंथ पर बैन लगाने की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि रामचरितमानस ‘शूद्रों’ को निम्न जाति का दर्जा देता है और तुलसीदास ने ये सब अपनी खुशी के लिए लिखा था।
स्वामी प्रसाद के इस बयान पर भी काफी बवाल हुआ था, जिसके बाद समाजवादी पार्टी ने उनके इस बयान से खुद को अलग कर लिया था और उनकी टिप्पणी का निजी विचार बताया था।
संबंधित खबरें
UP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
2 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
19 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
20 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
23 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
23 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines