हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटी में महामारी फैलने का खतरा, बीमार पड़ रहे लोग

Uttar Pradesh Greater Noida : ग्रेटर नोएडा वेस्ट की अरिहंत आर्डेन सोसायटी के लोगों ने गंदे पानी की सप्लाई का आरोप लगाया है। लोगों का आरोप है कि गंदे पानी की सप्लाई की वजह से सोसायटी में 30 से अधिक लोग बीमार पड़ चुके हैं, जिसमें 15 से अधिक बच्चे हैं।

विज्ञापन
Arihant Arden

Uttar Pradesh Greater Noida (जुनेद अख्तर) : ग्रेटर नोएडा वेस्ट में कई सोसायटियों में इन दिनों गंदा पानी आ रहा है। ग्रेनो की अरिहंत आर्डेन सोसायटी का भी यही हाल है। यहां पिछले करीब दो महीने से लोगों की हालत खराब है। लोगों को आरोप है कि अब तक 30 से अधिक गंभीर रूप से बीमार पड़ चुके हैं। लोगों को उल्टी, पेट दर्द की शिकायत सबसे ज्यादा है। सोमवार को ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी की टीम सोसायटी पहुंची और पानी की जांच की। बताया जा रहा है कि अथॉरिटी की टीम ने पानी के पीएच स्तर की जांच की है।

बीमार लोगों ने 15 से अधिक बच्चे

एओए अध्यक्ष निशीथ चतुर्वेदी ने बताया कि परिसर में पिछले कुछ दिनों से कई लोग बीमार पड़ने की शिकायत सोसाइटी के व्हाट्सऐप ग्रुप पर कर रहे हैं। सोसाइटी के करीब 30 से अधिक लोगों को उल्टी और पेट दर्द की शिकायत हैं, जिसमें 15 से अधिक बच्चे हैं। लोग बच्चों के लिए बाहर से पानी खरीदकर ला रहे हैं। सोसायटी के लोगों ने सप्लाई का पानी पीना बंद कर दिया है। एओए अध्यक्ष ने बताया अब इसकी शिकायत रविवार को अथॉरिटी से की गई।

विज्ञापन

अथॉरिटी का दावा, पानी में नहीं कमी

ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने घटना का संज्ञान लिया है। सोमवार को अथॉरिटी की टीम ने सोसायटी में पानी के टैंक की जांच की और सप्लाई किए जा रहे पानी का पीएच लेवल भी देखा। इस दौरान कोई कमी नहीं मिली। अथॉरिटी ने इसके अलावा बीमार लोगों से भी बातचीत की है। अथॉरिटी अधिकारी का कहना है कि सोसायटी के पानी में किसी भी तरह की कमी नहीं पाई गई है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

आपको रास्ते में ₹500 मिले, आप क्या करेंगे?

View Results

विज्ञापन

पानी के सैंपल जांच के लिए भेजे

अपार्टमेंट ओनर एसोसिएशन (एओए) अध्यक्ष निशीथ चतुर्वेदी ने बताया कि अथॉरिटी की टीम आई जांच कर वापस लौट गई है। टीम ने पानी का सैंपल लिए बिना ही उसे ठीक बता दिया। एओए के जोर डालने पर अथॉरिटी ने पानी का सैंपल जांच के लिए भेजा है। एओए ने भी अपने स्तर पर पानी के सैंपल निजी लैब में जांच के लिए भेजे हैं।

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola