Obscene Video Viral Threatening Former Officer: गृह मंत्रालय के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर से साइबर अपराधियों ने 22 लाख रुपये की ठगी कर ली। अपराधियों ने पूर्व डिप्टी डायरेक्टर को अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। फिर वीडियो में दिख रही लड़की से सुसाइड की झूठी खबर भी दी। इसके बाद गिरफ्तारी का डर दिखाकर दो बार में 22 लाख रुपये की ठगी कर ली।
मामला उत्तरप्रदेश के नोएडा का है। शिकायतकर्ता ने नोएडा के सेक्टर 36 में इस संबंध में मामला दर्ज कराया है। आरोप के मुताबिक, शिकायतकर्ता गृह मंत्रालय के डिप्टी डायरेक्टर पद से रिटायर हुए हैं। फिलहाल, वे एक मंत्रालय में कंसल्टेंट के तौर पर काम कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि साइबर अपराधियों ने मुझसे 22.79 लाख रुपये की ठगी कर ली। उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले मेरे फेसबुक मैसेंजर पर एक युवती की वीडियो कॉल आई। उसने अश्लील हरकतें की और इस दौरान मेरा वीडियो रिकार्ड कर लिया। इसके बाद मेरे मोबाइल पर एक कॉल आया और मुझे ब्लैकमेल किया जाने लगा।
शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि फोन करने वाले अपराधी ने बताया कि वीडियो यूट्यूब पर अपलोड कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कुछ समय बाद अपराधियों की फिर से कॉल आई। उन्होंने बताया कि वीडियो में जो लड़की दिख रही थी, उसे पुलिस गिरफ्तार करने गई थी, इससे पहले उसने आत्महत्या कर ली। अगर तुम्हें गिरफ्तारी से बचना है तो 12 लाख रुपये देने होंगे।
बुजुर्ग ने बताया कि रकम ट्रांसफर करने के कुछ दिनों बाद फिर से अपराधियों की कॉल आई। वे एक बार फिर मुझे ब्लैकमेल करने लगे। इस बार उन्होंने वीडियो डिलीट करने के नाम पर मुझसे और 10 लाख रुपये अपने बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करा लिये।
संबंधित खबरें
चुनाव से पहले अखिलेश यादव के राम मंदिर जाने के पीछे क्या हैं सियासी मायने?
5 hrs agoअयोध्या में दीपोत्सव का भव्य आगाज, 30 लाख दीए जला बनाया नया रिकार्ड
6 hrs ago'मेरे जेल जाने से...,' गिरफ्तारी के बाद क्या बोले उत्तराखंड मंत्री के पति?
8 hrs agoयूपी के लाखों कर्मचारियों को सरकार का दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ता 5% बढ़ाया
9 hrs agoबिस्मिल्लाह खान के घर को लेकर अपनों में ही छिड़ी जंग? जानिए विवाद की कहानी
9 hrs agoराम मंदिर के निर्माण के बाद पहली बार दर्शन करने अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव
9 hrs agoमोदीनगर में मकान का लिंटर गिरा, एक मजदूर की मौत
11 hrs agoउत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार
12 hrs agoगाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाका, आतंकी संगठन TuM ने ली जिम्मेदारी
15 hrs agoअयोध्या में आज बनेगा नया रिकॉर्ड! 30 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines