नोएडा के थाना सेक्टर 63 में एक हादसा हो गया है। यहां एक कंपनी में जोरदार विस्फोट होने की खबर सामने आई है। इस धमाके की वजह से कंपनी समेत पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। इस हादसे में एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और सभी घायलों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों की हालत काफी गंभीर है। इस हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।
स्टीम बॉयलर फटने से हुआ हादसा
पुलिस विभाग के अधिकारी के साथ फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। यह हादसा नोएडा के थाना सेक्टर 63 के C-122 में स्थित विंडसर कंपनी में हुआ है। इस हादसे में कपड़े प्रेस करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले 2 स्टीम बॉयलर फटने से कंपनी के कुछ कर्मचारियों को मामूली चोटें आई हैं, जिनमें से 7 पुरुष और 1 महिला कर्मचारी शामिल हैं।
घायल लोगों की पहचान
हादसे में घायल लोगों की पहचान सचिन (18), कुलदीप (21), रविकांत (25), आकाश (20), मोहित (19), आलम (29), प्रकाश (52), सीमा (42), पंकज (26), मनोज पासवान (35), सुनीता (40), आशा रानी (27), भूमि (19), कल्प सिंह (19), प्रमोद (38), रजनीश (18), लोकेश (19), सतेंद्र (35), पुष्पेंद्र (27), और अतुल (30) के रूप में हुई है। इनमें से कुछ को सेक्टर-71 के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं कुछ लोगों को सेक्टर-63 के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे पर क्या बोले डीसीपी?
डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि सभी घायलों की हालत सामान्य है। किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई है। मौके पर पुलिस अधिकारी मौजूद हैं। कानून व्यवस्था कायम है। इस घटना में कोई भी व्यक्ति जला या झुलसा नहीं है, न ही कोई आग लगी है। बॉयलर विस्फोट के कारणों की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें: गुजरात में अहमदाबाद से गांधीनगर का बढ़ेगा रूट, जुड़ेंगे 7 नए मेट्रो स्टेशन; सफर होगा आसान
अचानक दो धमाके हुए
फैक्ट्री सुपरवाइजर दीक्षित ने बताया कि फैक्ट्री में कपड़े बनाए जाते हैं। हादसे के समय ग्राउंड फ्लोर पर करीब 250 मजदूर कटिंग, स्टीमिंग और फिनिशिंग का काम कर रहे थे। अचानक दो धमाके हुए और बिल्डिंग के शीशे और फॉल्स सीलिंग टूट गई। एक स्टीम बॉयलर का वजन 27 किलो था।
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
23 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
2 days agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
2 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines