Noida Property Rates Increased : दिल्ली एनसीआर में कोरोना महामारी के बाद फ्लैट्स और मकानों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। इस बीच गौतमबुद्ध नगर में 13 अगस्त से प्रॉपर्टी और महंगी हो जाएगी। नोएडा अथॉरिटी रेजिडेंशल, इंस्टीट्यूशनल, इंडस्ट्रियल, ग्रुप हाउसिंग और डेटा सेंटर प्लॉट के दाम 6 फीसदी बढ़ा देगी। अब संपत्ति की रजिस्ट्री नई दरों पर होंगी। इसे लेकर नोएडा अथॉरिटी बोर्ड ने 12 जुलाई को एक बैठक की थी, जिसमें 6 फीसदी दर बढ़ाने का प्रस्ताव रखा गया था।
कल से लागू हो जाएंगी नई दरें
पूरे नोएडा में मंगलवार से प्रॉपर्टी की दरें लागू हो जाएंगी। अब अगर कोई फ्लैट या मकान खरीदेगा या फिर घर बनाएगा या इंडस्ट्री लगाएगा तो 6 फीसदी बढ़ी दरों के हिसाब से रजिस्ट्री या आवंटन होगा। इससे पहले नोएडा अथॉरिटी ने पिछले साल 2023 के अप्रैल में प्रॉपर्टी की दरों में इजाफा किया गया था।
यह भी पढ़ें : Video: टल्ली युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा, पुलिस वालों के साथ की अभद्रता और गाली गलौज
तीन फेज में बंटा है इंडस्ट्रियल प्लॉट
आपको बता दें कि गौतमबुद्ध नगर में सेक्टरों को ए प्लस से लेकर ई श्रेणियों में बांटा गया है। ए से लेकर डी श्रेणी में कमर्शल सेक्टर और ए प्लस को छोड़कर ए से लेकर ई श्रेणी में रेजिडेंशल प्लॉट को रखा गया है। वहीं इंडस्ट्रियल प्लॉट को तीन फेज 1, 2, 3 में बांटा गया है।
यह भी पढ़ें : भीषण अग्निकांड में 3 बच्चियां जिंदा जलीं; माता-पिता बुरी तरह झुलसे, नोएडा में कैसे भड़की आग?
इन प्लॉट पर नहीं पड़ेगा असर
अब नोएडा में सपनों का घर खरीदना आसान नहीं रह गया। यहां प्रॉपर्टी की दरें लगातार बढ़ रही हैं, जिससे पिछले 15 सालों में फ्लैट्स और मकान की दरें 4 गुना तक बढ़ गई हैं। हालांकि, नई दरों का प्रभाव कमर्शल और कॉरपोरेट ऑफिस प्लॉट पर नहीं पड़ेगा।
संबंधित खबरें
लखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
2 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
2 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
2 days agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines