हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

नोएडा में नरगिस ने अपनाया हिंदू धर्म, ऋतिक से शादी के बाद पुलिस से लगाई गुहार

Noida News: ग्रेटर नोएडा में एक मुस्लिम युवती ने धर्म परिवर्तन करने के बाद हिंदू रीति रिवाज से एक युवक से शादी कर ली। युवती का आरोप है कि शादी के बाद से परिजन उसे और उसके पति को डरा- धमका रहे हैं। पीड़िता ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
nargis and ritik

Noida News: ग्रेटर नोएडा के जेवर क्षेत्र में रहने वाली एक मुस्लिम युवती नरगिस ने धर्म परिवर्तन कर हिंदू धर्म अपना लिया। नरगिस ने इसके बाद पड़ोसी गांव के ऋतिक चौधरी से शादी कर ली है। पीड़िता को अब अपनी और पति की जान का डर सता रहा है। पीड़िता का आरोप है कि उसके परिजन जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है।

28 अप्रैल को शादी की

जानकारी के मुताबिक, नरगिस ने डेढ़ वर्ष पूर्व अपनी मर्जी से धर्म परिवर्तन कर हिंदू धर्म अपना लिया था। उसने हरिद्वार स्थित न्यायालय में दिए अपने बयान में बताया कि समाज में महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचारों को देखते हुए उसने यह कदम उठाया। करीब एक वर्ष पूर्व उसकी मुलाकात ऋतिक चौधरी से हुई थी और पिछले छह माह से दोनों लिव-इन में रह रहे थे। इसके बाद 28 अप्रैल को दोनों ने आपसी सहमति से विवाह कर लिया।

परिजन दे रहे धमकी

नरगिस का कहना है कि 30 अप्रैल को जब वह अपने पति के साथ बाजार गई थी, तब उसके परिजन मिले और गाली-गलौज करने के साथ ही झूठे केस में फंसाने व जान से मारने की धमकी दी। उसने हरिद्वार न्यायालय में यह स्पष्ट किया है कि उसका विवाह पूरी तरह स्वेच्छा से हुआ है और उस पर किसी प्रकार का दबाव नहीं था।

सोशल मीडिया से मिली जानकारी

इस संबंध में पुलिस का कहना है कि उन्हें सोशल मीडिया के जरिए इस घटना के बारे में पता चला है। मामले की जांच की जा रही है और दोनों युवक-युवती बालिग बताए जा रहे हैं। उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल नरगिस और रितिक फिलहाल जेवर क्षेत्र में नहीं हैं।

क्या है कानून का पक्ष?

कानून के अनुसार, कोई भी बालिग व्यक्ति अपनी मर्जी से धर्म परिवर्तन कर सकता है और विवाह कर सकता है। यदि किसी व्यक्ति को जान से मारने की धमकी दी जाती है तो वह दंडनीय अपराध है और ऐसे मामलों में पीड़ित को पुलिस से सुरक्षा की मांग करने का अधिकार है।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें