हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Muzaffarnagar Lok Sabha Chunav result 2024: क्या संगीत सोम बने संजीव बालियान की हार का कारण? सपा के हरेंद्र सिंह ने चौंकाया

Muzaffarnagar Lok Sabha election result 2024: मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से सपा के हरेंद्र सिंह मलिक चुनाव जीत गए हैं। मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सबसे हॉट सीट है, यहां पिछले दो लोकसभा चुनाव से बीजेपी जीत रही थी।

विज्ञापन
हरेंद्र मलिक

Muzaffarnagar Lok Sabha election result 2024: मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से सपा के हरेंद्र सिंह मलिक चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने बीजेपी के संजीव बालियान को चुनाव हरा दिया है।  मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सबसे हॉट सीट है। इस सीट पर 2014 और 2019 में में लगातार दो बार चुनाव जीतकर बीजेपी के संजीव कुमार बालियान संसद पहुंचे थे। फिलहाल बीजेपी हार के कारणों का विश्लेषण कर रही है। राजनीतिक जानकारों के अनुसार पूर्व विधायक संगीत सोम और संजीव बालियान के बीच की अनबन बीजेपी की इस हार एक कारण हो सकती है। दरअसल, संगीत सोम राजपूत समाज से आते हैं और उनका यह आरोप है कि वह पिछला विधानसभा चुनाव बालियान के चलते हारे थे। कई बार वह खुले मंच से बालियादव को वोट न देने की अपील करते सुने गए थे।

इस बार थ्रा त्रिकोणीय मुकाबला

इस बार इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला था, दरअसल, पश्चिमी उत्तर प्रदेश की इस बड़ी सीट पर बीजेपी और आरएलडी एक साथ चुनाव मैदान में थी। इस सीट से INDIA गठबंधन ने सपा के हरेंद्र सिंह मलिक को अपना प्रत्याशी चुना था। बता दें कि इस सीट पर कुल करीब 42 फीसदी सवर्ण वोट बैंक है। इनके अलावा 18 फीसदी एससी और एसटी वोटर्स हैं। वहीं, इस सीट पर मुस्लिम वोट बैंक का भी दबदबा है, यहां 20 फीसदी मुस्लिम और 12 फीसदी जाट मतदाता हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola