हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मुलायम सिंह यादव के बड़े भाई अतर सिंह का निधन, अंत्येष्टि में पहुंचे अखिलेश यादव, Video

विज्ञापन

Mulayam Singh Yadav’s Brother Atar Singh Passes Away: समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बड़े भाई अतर सिंह यादव का 101 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन पर पूरे सैफई परिवार में शोक की लहर है। सैफई में पूरा यादव परिवार इकट्ठा हुआ है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी अपने ताऊ के अंत्येष्टि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सैफई पहुंचे हैं।

गाजियाबाद से सैफई पहुंचे अखिलेश यादव

अतर सिंह यादव, मुलायम सिंह यादव के बड़े भाई थे। उन्होंने रविवार रात को 101 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। बताया गया है कि अखिलेश यादव किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गाजियाबाद में थे। सूचना मिलते ही अखिलेश यादव यमुना एक्सप्रेसवे से होते हुए सीछे सैफई पहुंचे। सोमवार यानी आज उनका सैफई में ही मुलायम सिंह यादव की समाधि के पास ही अंतिम संस्कार किया गया है।

https://twitter.com/yadavakhilesh/status/1708799082729533872

विज्ञापन

पिछले साल हुआ था मुलायम सिंह यागव का निधन

बता दें कि पिछले साल 10 अक्टूबर को सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव का गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में 82 साल की उम्र में निधन हुआ था। उनके निधन की सूचना पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत कई बड़े नेता सीधे मेदांता पहुंचे थे। इसके बाद अखिलेश यादव पिता के पार्थिव शरीर को सड़क मार्ग (यमुना एक्सप्रेसवे और लखनऊ एक्सप्रेसवे) से लेकर सैफई पहुंचे थे। यहां उनका अंतिम संस्कार किया गया था।

यहां देखें वीडियो…

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola