Meerut Avas Vikas Scheme : अगर आप घर लेने या बनाने का सपना देख रहे हैं तो इस खबर को जरूर पढ़ लें। गाजियाबाद से सटे मेरठ शहर में योगी सरकार का डीम प्रोजेक्ट बनने वाला है, जहां आप अपने सपनों का घर खरीद सकते हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि मेरठ में अगले साल वो सारी सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जो मेट्रो सिटी में होती हैं। आइए जानते हैं कि क्या है नई टाउनशिप की परियोजना?
मेरठ में 1500 एकड़ जमीन पर नया शहर बसाने का प्लान है। इसके लिए 10 गांवों की जमीन को अधिग्रहण किया जा रहा है। अगले तीन साल में इस प्रोजेक्ट को पूरा करने का लक्ष्य है। इस टाउनशिप में प्लॉट, डुप्लेक्स कमान, फ्लैट, शॉप और स्कूल-कॉलेज समेत हर तरह की सुविधाएं मौजूद रहेंगी।
यह भी पढे़ं : ’20 लाख मांगे, 7.50 लाख में डील, फ्लाइट टिकट देकर भेजा घर’; कॉमेडियन Sunil Pal की आपबीती
कैसी है दिल्ली से मेरठ की कनेक्टिविटी?
दिल्ली एनसीआर से मेरठ की सीधी कनेक्टिविटी है। चाहे वो रैपिड रेल हो या फिर सड़क मार्ग। लोग दिल्ली से सीधे मेरठ आ-जा सकते हैं। आज भी कई लोग मेरठ से दिल्ली रोज आते जाते हैं। अगर सड़क मार्ग की बात करें तो दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे की वजह से दिल्ली का सफर सरल हो गया। दिल्ली से मेरठ तक रीजनल रैपिड ट्रेन चलने वाली है, जिसके जरिए लोग 30 मिनट में इस दूरी को तय कर लेंगे।
यह भी पढे़ं : 7 जन्म का प्यार 7 मिनट में खत्म! शादी से पहले युवती को कचहरी छोड़ भागा, बोली-वो आएंगे
गंगा एक्सप्रेसवे के पास बसेगा नया शहर
मेरठ आवास विकास परिषद की ओर से सभी वर्गों को ध्यान में रखकर नई टाउनशिप बनाई जाएगी, ताकि हाई क्लास, मीडिल क्लास और लो क्लास लोगों के घरों का सपना पूरा हो सके। गंगा एक्सप्रेसवे के पास नए शहर को बसाया जाएगा, ताकि लोगों को कहीं भी जाने के लिए किसी तरह की कोई दिक्कत या परेशानी न हो। लोग बुकिंग करके यहां घर ले सकते हैं।
संबंधित खबरें
कौन हैं आराधना 'मोना' मिश्रा? जो बन सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, समझें 2027 का पूरा सियासी गणित
1 hr agoBSP में वापसी को बेचैन आकाश आनंद! मायावती से मांगी माफी, कहा- गलत समझी गई मेरी चुप्पी
3 hrs ago'मोहम्मद' दीपक उत्तराखंड में अरेस्ट, बिजनेसमैन ने लगाया पीटने और थमकाने का आरोप
3 hrs agoसीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
1 day agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
1 day ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
1 day ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
1 day agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
1 day agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
1 day agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines