7 जन्म का प्यार 7 मिनट में खत्म! शादी से पहले युवती को कचहरी छोड़ भागा, बोली-वो आएंगे

Meerut News : मेरठ में घर से भागकर शादी करने पहुंचे कपल की खूब चर्चा हो रही है। बताया जा रहा है कि प्रेमी और प्रेमिका शादी करने जा रहे थे लेकिन इससे पहले ही प्रेमी भाग खड़ा हुआ। आइये जानते हैं आखिर क्या थी इसके पीछे की वजह।

Meerut News

Meerut News : उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक अजीब प्रेम कहानी सामने आई है। एक युवक और युवती आपस में प्रेम में करते थे। हर प्रेम कहानी की तरह इस प्रेम कहानी में एक समस्या थी। दोनों अलग-अलग धर्म से थे। ऐसे में शादी में रुकावट तो आनी ही थी। प्रेमी और प्रेमिका ने फिर भी शादी करने और सात जन्मों तक साथ रहने का वादा किया लेकिन ये वादा महज कुछ मिनटों में टूट गया। दोनों शादी करने के लिए कचहरी पहुंचे लेकिन प्रेमी तो भाग खड़ा हुआ।

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?

मेरठ के मवाना क्षेत्र की रहने वाली युवती कस्बे के ही रहने वाले विकास नाम के युवक से प्यार करती थी। दोनों प्यार में इस कदर डूब चुके थे कि धर्म की दीवार को हटाकर साथ जीने-मरने की कसमें खाते थे लेकिन ये शादी इतनी आसान नहीं थी। 16 सितंबर को युवती विकास के साथ फरार हो गई। इसके बाद युवती के परिजनों ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई।

विज्ञापन

परिजन भी युवती की तलाश में लगे थे। 20 सितंबर को अचानक घर वालों को जानकारी मिली कि युवती अपनी प्रेमी के साथ कोर्ट मैरिज करने जा रही है। जानकारी मिलते ही परिजन कोर्ट पहुंच गए,जहां दोनों कोर्ट मैरिज करने वाले थे। युवती के परिजनों को देखते ही युवक वहां से भाग निकला। वहीं युवती अपने प्रेमी को तमाम वादे याद दिलाती रही लेकिन युवक को भाग लेने में भलाई दिखाई दी।


इसके बाद परिजन युवती को घर चलने के लिए मनाते रहे लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं हुई। पुलिस थाने में बैठी युवती और वहां पहुंचे परिजनों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है। अब कोर्ट में युवती के बयान दर्ज करवाए जाएंगे।

विज्ञापन

प्रेमी कोर्ट में पहुंचने के कुछ मिनट बाद ही फरार हो गया। कुछ लोग सवाल उठा रहे हैं कि जिस युवक के साथ युवती सात जन्मों तक साथ रहने की कसमें खा रही थी, वह प्रेमी इसे छोड़कर क्यों फरार हो गया? इस सवाल का जवाब अभी तक सामने नहीं आ पाया है लेकिन मामले की चर्चा दूर-दूर तक हो रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ