हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Maha Kumbh में Mauni Amavasya पर उमड़ा जनसैलाब, देखें ड्रोन से लीग गईं ताजा तस्वीरें

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ में करोड़ों की संख्या में लोग पहुंचे हुए हैं। संगम पर जमा हुए श्रद्धालओं को ड्रोन से कैप्चर किया गया। देखिए मौनी अमावस्या पर कैसा दिखता है कुंभ।

विज्ञापन

Maha Kumbh 2025: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। जिसके लिए आज यानी 29 जनवरी को मौनी अमावस्या पर पवित्र स्नान किया जाना था, लेकिन कल रात में संगम पर अचानक भगदड़ मच गई। भगदड़ में कई लोगों घायल हुए हैं, वहीं, दूसरी तरफ समय स्नान के लिए करोड़ों लोग संगम पर इकट्ठा हो रहे हैं, जिसकी ड्रोन से ली गईं ताजा तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। देखिए आसमान से संगम का नजारा कैसा दिखता है?

महाकुंभ का ड्रोन शॉट

जब से महाकुंभ की शुरुआत हुई है, तभी से रोज नए वीडियो और खूबसूरत तस्वीरें सामने आ रही हैं। कुंभ में लगातार श्रद्धालुओं का पहुंचना जारी है। मौनी अमावस्या पर पवित्र स्नान करने के लिए भी करोड़ों लोग पहुंचे। जिनको संगम घाट पर ड्रोन कैमरे से कैप्चर किया गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि हर तरफ लाखों की संख्या में श्रद्धालु नजर आ रहे हैं। रात के समय में आसमान में ड्रोन से लिया गया संगम का यह नजारा आपका मन मोह लेगा।

रद्द हुआ पवित्र स्नान?

प्रयागराज महाकुंभ में आज मौनी अमावस्या पर संगम में पवित्र स्नान किया जाना था, लेकिन देररात संगम पर अचानक भगदड़ गई। इस भगदड़ में 50 से ज्यादा लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है। हालात को देखते हुए सभी 13 अखाड़ों की सहमति के बाद पवित्र स्नान रद्द करने का फैसला किया। हालांकि ताजा जानकारी के मुताबिक, पुलिस श्रद्धालुओं से अपील कर रही है कि अखाड़ा जिस रास्ते से गुजरेगा उस रास्ते को खाली कर दिया जाए। सभी अखाड़ा कुछ समय बाद अमृत स्नान करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने भी महाकुंभ मेले में हुई भगदड़ को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की है।

विज्ञापन


हिंदुस्तान टाइम्स ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें त्रिवेणी संगम पर जनसैलाब देखा जा सकता है। त्रिवेणी संगम पर भगदड़ के कुछ घंटो बाद ही पवित्र स्नान के लिए संगम पर लोग पहुंचने लगे हैं। जिसकी ताजा तस्वीरें सामने आईं हैं।

ये भी पढ़ें: Mauni Amavasya 2025: मौनी अमावस्या पर मौन व्रत का क्या है महत्व? जानें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola