Lucknow Police Arrested Accused Rape: लड़कियों के खिलाफ बलात्कार की घटनाएं कम होने का नाम नही ले रही है। ऐसे में उत्तर प्रदेश से सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है जिसने इंसानियत के रिश्ते को तार- तार कर दिया। घटना दरअसल उत्तर प्रदेश के लखनऊ की है जहां मेडिकल कालेज के बाहर तीन युवकों ने एक लड़की को बहाने से कार के अंदर बुलाया और बारी- बारी से उसके साथ रेप किया। लड़की चीखती -चिल्लाती रही लेकिन दरिंदों का दिल नही पसीजा और लड़की को तड़पता हुआ सड़क पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस को इस बात की खबर लगी तो तत्काल मामले को संज्ञान में लेते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
बहाने से बुला किया रेप
जानकारी के मुताबिक लड़की अस्पताल में इलाज कराने आई थी। वह अस्पताल के बाहर खड़ी थी, तभी अस्पताल के सामने चायवाले ने उसे मोबाईल चार्ज करने के बहाने से उसे कार के अंदर बुलाया। कार के अंदर दो युवक पहले से मौजूद थे। तीनों ने लड़की के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया और उसे सड़क पर तड़पता हुआ छोड़कर आ गए। राहगीरों ने जब लड़की को तड़पता देखा तो इस बात की खबर पुलिस को दी। और लड़की अस्पताल में भर्ती कराया। लड़की का इलाज चल रहा है।
यह भी पढ़े: हल्दी की रस्म में दुल्हन के चचेरे भाई ने किया फायर; टेंट हाउस के नाबालिग कर्मचारी की गई जान
तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
घटना की खबर पुलिस को मिलते ही आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। वहीं पुलिस ने जांच के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि एक आरोपी अस्पताल के बाहर चाय की दुकान चलाता है। दो अन्य आरोपी उसके साथी है। चूंकि लड़की अस्पताल में अपना इलाज करा रही थी तो वह आरोपी सत्यम से परिचित थी। सत्यम ने इसी बात का फायदा उठाया और उसे कार के अंदर बुला लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
संबंधित खबरें
'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
1 hr agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
1 hr agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
2 hrs agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
3 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
6 hrs agoUP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
8 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, सरकारी धन के गबन-धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज
9 hrs agoकौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
9 hrs agoपूजा कर रही मुस्कान, साहिल परेशान... ब्लू ड्रम मर्डर में आज सजा का फैसला
10 hrs agoसीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines