Leopard Enters In Wedding Ceremony (मनोज पाण्डेय): उत्तर प्रदेश के लखनऊ के पारा इलाके में एक शादी समारोह में तेंदुआ घुसने से चारों तरफ हड़कंप मच गया। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। मौके से मिली सूचना पर पहुंची पुलिस ने मैरिज हॉल को खाली करा लिया है। वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू शुरू किया। इस दौरान तेंदुआ ने हमला कर दिया और वन दरोगा से उसकी राइफल छीन ली, जिससे वन दरोगा घायल हो गया। बता दें, बुद्धेश्वर रिंगरोड स्थित एमएम लॉन में बीती रात शादी कार्यक्रम चल रहा था। तभी अचानक से तेंदुआ आ गया। लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही भगदड़ मच गई।
लोग अपनी जान बचाने के लिए गेट की ओर भागे। भगदड़ के दौरान दो कैमरामैन भी चोटिल हो गए। बताया जा रहा है कि लोग लॉन में नाश्ता कर रहे थे। तभी टेंट के पीछे से एक तेंदुआ घुस आया, जिसे देखकर लोग नाश्ता छोड़कर भागने लगे। इससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। तेंदुआ भागते हुए हाल की छत पर पहुंच गया। इसके बाद से किसी को दिखाई नहीं दिया।
वन दरोगा घायल
मौके से पहुंची वन विभाग की टीम ने तेंदुआ की तलाश शुरू की। वन टीम मैरिज हॉल की छत पर पहुंची। इस दौरान टूटे फर्नीचर के पीछे से निकलकर तेंदुआ सीढ़ियों की ओर भागा। वन दरोगा मुकद्दर अली ने पकड़ने की कोशिश की तो उन पर हमला कर दिया, जिससे उनके दाएं हाथ में चोट आई है। वन विभाग की टीम ने तेंदुआ को ट्रेंकुलाइज करने के लिए फायर भी किया, लेकिन शॉट नहीं लग पाया। वन विभाग की टीम मैरिज लॉन के आस-पास कॉम्बिंग कर रही है।
लोगों को सतर्क रहने की सलाह
घटनास्थल से 10 किलोमीटर दूरी पर बीते 3 महीने से बाघ की दहशत है। अब तेंदुए आने की सूचना से लोग परेशान हैं। वन विभाग और पुलिस ने लोगों से अलर्ट रहने की अपील की है। इसके साथ ही अकेले न निकलने की भी हिदायत दी है और छतों के दरवाजे को बंद रखने को कहा गया है।
ये भी पढ़ें- UP-Bihar Weather: यूपी में तेज हवाओं से लुढ़केगा पारा, बिहार में कोहरे की वापसी, पढ़ें IMD अपडेट
संबंधित खबरें
अग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
1 hr agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
6 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
6 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
9 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
11 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
12 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
12 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
22 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
22 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines