Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

Lucknow Accident: फ्लाईओवर से नीचे गिरी बेकाबू SUV, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

Lucknow Accident: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में शनिवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक अन्य शख्स गंभीर रूप से घायल है। बताया गया है कि यह हादसा उस वक्त हुआ जब एक एसयूवी गाड़ी सवार 4 लोग एक शादी में शामिल होकर लौट […]

Author
Edited By : Naresh Chaudhary Updated: Feb 19, 2023 12:09
Lucknow Accident, Lucknow News

Lucknow Accident: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में शनिवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक अन्य शख्स गंभीर रूप से घायल है। बताया गया है कि यह हादसा उस वक्त हुआ जब एक एसयूवी गाड़ी सवार 4 लोग एक शादी में शामिल होकर लौट रहे थे। तभी उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर से नीचे जा गिरी।

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

जानकारी के मुताबिक हादसा (Lucknow Accident) शनिवार देर रात का है। एक तेज रफ्तार एसयूवी गाड़ी गाजीपुर पुलिस थाने के तहत आने वाले पॉलीटेक्निक फ्लाईओवर से नीचे जा गिरी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। जबकि घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है।

---विज्ञापन---

हादसे में मरने वालों की हुई पहचान

पुलिस सूत्रों के अनुसार हादसे में मरने वालों में से एक की पहचान इंदिरा नगर डी ब्लॉक स्थित ओलंपिया जिम ट्रेनर के रूप में हुई है। जबकि उसके तीन साथियों की पहचान अमित कुमार, राजकुमार और प्रियांशु शुक्ला के रूप में हुई है। हादसे में घायल चौथा शख्स हर्ष शुक्ला है। उसका इलाज चल रहा है।

चिनहट में शादी से घर लौट रहे थे चारों

पुलिस ने बताया कि शनिवार देर रात गाड़ी सवार चार लोग चिनहट में एक शादी समारोह में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे। तभी उनकी कार नियंत्रण खो बैठी और फ्लाईओवर से सीधे नीचे आ गिरी। पीड़ित परिवार वालों को मामले की जानकारी दे दी गई है।

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

First published on: Feb 19, 2023 12:09 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.