प्रयागराज में कोल्ड स्टोरेज गिरने से नौ मजदूर घायल, कई फंसे; लीक हुई अमोनिया गैस

इलाहाबाद के फाफामऊ इलाके में एक कोल्ड स्टोरेज ढह गया. इस दौरान इस हादसे में कम से कम नौ कर्मचारी घायल हुए हैं. घटना के बाद अमोनिया गैस का रिसाव भी शुरू हो गया है.

prayagraj cold storage collapse
विज्ञापन

इलाहाबाद के फाफामऊ इलाके में एक कोल्ड स्टोरेज ढह गया. इस दौरान इस हादसे में कम से कम नौ कर्मचारी घायल हुए हैं. घटना के बाद अमोनिया गैस का रिसाव भी शुरू हो गया है.

पुलिस उपायुक्त (गंगा नगर) कुलदीप गुणावत ने बताया कि इमारत अचानक ढह गई, जिससे कर्मचारी मलबे के नीचे दब गए हैं. उन्होंने कहा, ‘सभी घायल मजदूरों को बचा लिया गया है और अस्पताल में भर्ती कराया गया है.’

Advertisment

प्रयागराज में मृतकों के लिए पीएम मोदी ने मुआवजे का ऐलान कर दिया है. पीएम मोदी ने कहा, ‘PMNRF से प्रत्येक मृतक के परिजन को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी. इसके अलावा घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे.’

इमारत गिरने के बाद, वहां से अमोनिया गैस लीक होने लगी, जिसके चलते आपातकालीन कदम उठाए गए है. दमकल विभाग गैस लीक को रोकने का काम कर रहा है, जबकि जिला प्रशासन और पुलिस की टीमों को भी मौके पर तैनात कर दिया गया है. अधिकारियों ने बताया कि इलाके को सुरक्षित करने और आगे किसी भी खतरे को टालने के प्रयास जारी हैं.

लखनऊ रोड पर पूर्व मंत्री का है कोल्ड स्टोर

पूर्व मंत्री अंसार अहमद का लखनऊ रोड पर चांदपुर गांव के सामने आदर्श कोल्ड स्टोर है. सोमवार दोपहर कोल्ड स्टोरेज में आलू रखी जा रही थी. इसी बीच अचानक अमोनिया गैस से भरे टैंक में तेज विस्फोट हुआ. धमाका इतनी तेज था कि कोल्ड स्टोर की छत गिर गई. इस दौरान वहां काम कर रहे मजदूर मलबे में दब गए. धमाके की आवाज सुनकर बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े.

विज्ञापन

मलबे में दबे मजदूर बिहार प्रांत के रहने वाले

खबर मिलने पर पुलिस प्रशासन के अधिकारी और फायर कर्मी मौके पर पहुंचे. मलबे में दबे मजदूर बिहार के सहरसा के रहने वाले बताए जाते हैं. अमोनिया गैस के रिसाव के कारण फायर कर्मी रेस्क्यू भी नहीं शुरू कर पा रहे हैं.

विज्ञापन
Tags:

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ