हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Lok Sabha Election: UP के 50 उम्मीदवार फाइनल, NDA सहयोगियों को कितनी सीटें देगी, कब आएगी पहली लिस्ट?

Lok Sabha Election 2024 UP BJP Candidates: उत्तर प्रदेश की 80 सीटों में से 50 सीटों पर लोकसभा चुनाव उम्मीदवारों के नाम फाइनल हो चुके हैं। 30 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों पर मंथन चल रहा है। भाजपा उत्तर प्रदेश में NDA के सहयोगियों को कितनी सीटें देगी, यह भी तय हो चुका है।

विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों के साथ की बैठक की। (File Photo)

Lok Sabha Election 2024 UP Candidates List: दिल्ली में आज भाजपा CEC की मीटिंग चल रही है। इसके अलावा आज दिल्ली में BJP की कई राज्यों के साथ कोर ग्रुपों की बैठक भी होगी, जिसमें लोकसभा चुनाव 2024 के लिए चुनाव उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए जाएंगे।

उत्तर प्रदेश की बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत UP के लोकसभा चुनाव प्रभारी बैजयंत पांडा भी बैठक में शामिल होंगे। बैठक में UP प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, दोनों उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक, भी होंगे। बैठक के बाद उत्तर प्रदेश के उम्मदवारों की पहली लिस्ट घोषित हो सकती है।

 

50 सीटों पर नाम फाइनल, 30 पर चर्चा

सूत्रों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश की 80 में से 50 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम फाइनल हो चुके हैं, जिनकी सूची आज शाम को जारी हो सकती है। बाकी बची 30 सीटों के लिए कैंडिडेट्स के नामों पर मंथन चल रहा है।

विज्ञापन

NDA सहयोगियों को दे सकती है 6 सीटें

सूत्रों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में NDA के सहयोगियों के लिए भाजपा 6 सीटें छोड़ेगी।  RLD, अपना दल (S), सुभासपा और निषाद पार्टी इन सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े कर सकती है। RLD को 2, अपना दल (S) के लिए 2, सुभासपा और निषाद पार्टी को 1-1 लोकसभा सीट मिलेगी।

NDA के अलावा इस बार कांग्रेस और समाजवादी पार्टी गठबंधन में चुनाव लड़ेंगी। बहुजन समाज पार्टी अकेले चुनाव लड़ रही है।

विज्ञापन

UP में 14 सीटों पर फोकस ज्यादा, पिछली बार मिली थी हार

सूत्रों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में भाजपा का फोकस इस बार उन 14 सीटों पर है, जिन पर पिछले चुनाव में भाजपा को करारी शिकस्त मिली थी। इन 14 सीटों के नाम गाजीपुर, घोसी, नगीना, सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, श्रावस्ती, अंबेडकरनगर, लालगंज, जौनपुर, मैनपुरी, मुरादाबाद, संभल, रायबरेली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोर कमेटी की बैठक में इन 14 सीटों पर उम्मीदवारों नाम फाइनल करने के लिए 3-3 नामों का पैनल दिया है, जिनमें से एक नाम पर मुहर लगेगी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola