हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पति के गुटखा खाने से नाराज युवती ने करवाचौथ के दिन लगाई फांसी, 2 साल पहले हुई थी लव मैरिज

Lady suicide on Karwa chauth: पुलिस के अनुसार महिला के पति समेत अन्य लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में दंपति के बीच घरेलू अनबन ही इस घटना का कारण लग रहा है।

विज्ञापन

रवींद्र, हमीरपुर

Lady suicide on Karwa chauth: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में करवाचौथ की रात एक महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। महिला की 2 साल पहले ही लव मैरिज हुई थी। बताया जा रहा है कि वह अपने पति के गुटखा खाने से परेशान थी। करवाचौथ की पूजा के दौरान भी उसने पति से गुटखा छोड़ने की कसम खाने को कहा। लेकिन उसक पति नहीं माना और उसके सामने ही गुटखा का पैकेट फाड़कर खा गया। पुलिस के अनुसार ये मामला उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले जलालपुर गांव का है।

दंपति के बीच हुआ था झगड़ा

मरने वाली युवती की पहचान सारिका के रूप में हुई है। सारिका ने दो साल पहले धमना खुर्द गांव के सुलभ से प्रेम विवाह किया था। सारिका सुलभ की मामा की बेटी थी। रविवार को सारिका करवाचौथ का व्रत रखा था। रात को पूजा-पाठ करने के बाद सुलभ के हाथ से पानी पीकर व्रत पूरा किया। बताया जा रहा है सुलभ को गुटखा खाने की आदत है। सारिका ने उसे गुटखा छोड़ने को कहा, इस बात पर दोनों के बीच अनबन हो गई।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Jewar Airport से जुड़ी गुड न्यूज, 25 घरेलू और 3 विदेशी उड़ानों को हरी झंडी, ट्रायल की तारीख रिवील

झगड़े के बाद दोनों ने खाना नहीं खाया था

झगड़ा होने के बाद दोनों ने खाना नहीं खाया। सुलभ कमरे से बाहर आंगन में सोने चला गया। देर रात सारिका ने अपने कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटनास्थल से पुलिस को अभी कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने शव का कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया है।

विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

सोमवार सुबह जब सारिका काफी देर होने के बाद भी कमरे से बाहर नहीं निकली तो परिजन उसके कमरे में गए। जहां उसका शव पंखे से लटका हुआ था। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के अनुसार महिला के पति समेत अन्य लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच की जार ही है। शुरुआती जांच में दंपति के बीच घरेलू अनबन ही इस घटना का कारण लग रहा है।

ये भी पढ़ें: करवा चौथ पर महिला सिपाही से कानपुर में रेप, उंगुली चबाई; चेहरा नोंचा… ऐसे पकड़ा गया दरिंदा

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola