Jewar Airport से जुड़ी गुड न्यूज, 25 घरेलू और 3 विदेशी उड़ानों को हरी झंडी, ट्रायल की तारीख रिवील

Jewar Airport Noida: जेवर एयरपोर्ट पर फ्लाइट के लिए ट्रायल 15 नवंबर से 15 दिसंबर के बीच शुरू हो सकता है। ये एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश से सीधे भारत भर के 25 शहरों को जोड़ेगा।

Noida International Airport
विज्ञापन

Jewar Airport Noida: नोएडा में जेवर एयरपोर्ट के शुरू होने का हर किसी को इंतजार है। पिछले हफ्ते नोएडा इंटरनेशनल कुछ उपकरणों की स्थापना की गई। जेवर एयरपोर्ट पर उड़ानों का 15 नवंबर से 15 दिसंबर के बीच ट्रायल किया जाएगा। घरेलू उड़ानों के लिए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय की मंजूरी मिल चुकी है। हालांकि अभी इन 25 शहरों के नाम सामने नहीं आए हैं।

25 घरेलू उड़ानों को मंजूरी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 25 घरेलू उड़ानों को मंजूरी मिल गई है। इसके लिए नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (एनआईएएल) के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने मंजूरी दी है। कहा जा रहा है कि यात्रियों की मांग बढ़ेगी तो इसको बढ़ाने का फैसला किया जाएगा। अभी इन उड़ानों के लिए केंद्र सरकार की तरफ से हरी झंडी मिलने का इंतजार है। इसके अलावा अंतर्राष्ट्रीय वायु परिवहन संघ (IATA) ने तीन अंतरराष्ट्रीय सेवाओं की भी मंजूरी दी है। फ्लाइट्स की आवाजाही 17 अप्रैल 2025 से शुरु की जाएगी। वहीं, पहले दिन  25 घरेलू के साथ तीन अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट भी उड़ान भरेंगी।

विज्ञापन

इंटरनेशनल उड़ानों की बात करें तो तीन उड़ानों को मंजूरी मिल चुकी है। दिसंबर में डेवलपर यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड, डीजीसीए से एयरोड्रोम लाइसेंस के लिए एप्लिकेशन देगा। विशेषज्ञों का मानना है कि एयरपोर्ट के विकास के साथ निवेश भी बढ़ेंगी, जिससे क्षेत्रीय विकास में बढ़ोतरी होगी।

क्या हैं जेवर एयरपोर्ट की खासियत

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेवर एयरपोर्ट पर भारी बारिश औऐर घने कोहरे के बाद भी उड़ानों का संचालन प्रभावित नहीं होगा। इस तरह की तकनीक दुनिया के कुछ ही एयरपोर्ट पर मिलती है। पिछले हफ्ते जो ILS और PAPI उपकरण लगाए गए, वह प्लेन की लैंडिंग और टेकऑफ में मदद करेंगे। इससे सटीकता और सुरक्षा बढ़ जाएगी, खासकर खराब मौसम के दौरान। इसको पूरा करने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है। इस पर अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इसका काम पूरा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ