देशभर के कांवड़ियों के लिए उत्तराखंड की BJP सरकार ने एक आदेश जारी किया है, जिसे लेकर दिल्ली और उत्तर प्रदेश के अधिकारियों को भी निर्देश दे दिए गए हैं. बीते दिन हरिद्वार में कांवड़ यात्रा को लेकर अहम बैठक बुलाई गई थी. इस बैठक में फैसला किया गया कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर कांवड़ियों नहीं चलेंगे और इस नियम का पालन दिल्ली के साथ-साथ उत्तर प्रदेश से होगा. यात्रा नहीं चलेगी. नियमों का पालन दिल्ली-यूपी से होगा. उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने दिल्ली और उत्तर प्रदेश के अधिकारियों को कांवड़ियों को एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल नहीं करने देने का निर्देश दिया है.
Sawan 2026: सावन में करें इन 6 पौधों की पूजा, बरसेगी शिव कृपा, दूर होंगे धन समेत हर संकट
कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए बनाया गया प्लान
बैठक में फैसला किया गया कि कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे. इसके लिए राज्यों के बीच रियल टाइम को-ऑर्डिनेशन सिस्टम बनाया जाएगा. सूचना को तुरंत और शीघ्र आदान-प्रदान की व्यवस्था की जाएगी. साथ ही इस बार सड़कों पर भीड़ नहीं लगने दी जाएगी. बॉर्डर पर पड़ोसी राज्यों की पुलिस के साथ मिलकर चेकपोस्ट और बैरियर बनाए जाएंगे, ताकि कांवड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके. उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई बैठक उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों ने शिरकत की थी.
बैठक में इन एजेंसियों के अधिकारी मौजूद रहे
बता दें कि बैठक में ITBP, SSB, CRPFF, RPF, NDRF, भारतीय रेलवे और अन्य केंद्रीय एजेंसियों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे, जिन्हें मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि कांवड़ यात्रा सावन के महीने में देश का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन है. करोड़ों श्रद्धालु हर साल हरिद्वार आते हैं और गंगाजल लेकर वापस जाते हैं. इसलिए सभी राज्यों से अपील है कि वे यात्रा शुरू होने से पहले सुरक्षा, यातायात, आपदा प्रबंधन और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दें. कांवड़ यात्रा के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने, भीड़ नियंत्रण करने, यातायात, स्वास्थ्य सेवाएं, स्वच्छता, पेयजल, और आपदा प्रबंधन को लेकर तैयारियां पूरी कर लें.
Sawan 2026: शुरू होने वाला है सावन का पावन महीना, शिव जी की कृपा के लिए घर ले आएं ये 5 चीजें
सोशल मीडिया पर निगरानी रखने के निर्देश
उत्तराखंड के मुख्य सचिव ने कांवड़ यात्रा के दौरान सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए. लोगों को किसी अफवाह या भ्रामक सूचना से बचने का आग्रह करने को भी कहा. इसके लिए राज्यों के सोशल मीडिया सेल और साइबर सेल को मिलकर काम करने का निर्देश दिया. रेलवे अधिकारियों को विशेष ट्रेनों को शेड्यूल करने का निर्देश दिया. कानून व्यवस्था का जिम्मा पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ, पुलिस महानिदेशक (अभिसूचना) अभिनव कुमार, सचिव गृह शैलेश बगौली, DM मयूर दीक्षित को सौंपा गया. जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कांवड़ यात्रा के बारे में बैठक में विशेष जानकारियां दी.
उन्होंने बताया कि 31 जुलाई से 4 अगस्त तक पंचक रहेगा. 5 अगस्त से कांवड़ियों की संख्या तेजी से बढ़ने लगेगी, जबकि 8 अगस्त से डाक कांवड़ शुरू होगी.
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
16 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
16 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
19 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
19 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines