हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Kanpur Weather Today: कानपुर में चिलचिलाती धूप और उमस ने बढ़ाई मुश्किलें, जानिए बारिश के आसार हैं या नहीं

Kanpur Me Aaj Ka Mausam: कानपुर में मौसम ने हर किसी को परेशान कर रखा है, तेज धूप और बढ़ते तापमान की वजह से दिन में घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. इसके साथ ही उमस की वजह से पसीना काफी ज्यादा आ रहा रहा है, हल्की बारिश से भी राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं.

विज्ञापन
AI Image

Kanpur Weather: कानपुर में शुक्रवार 16 जून 2026 की सुबह से ही तेज धूप और उमस भरे मौसम ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. आसमान साफ रहने की वजह से सूरज की किरणें सीधे जमीन पर पड़ रही हैं, जिससे तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. मौसम विभाग के मुताबिक दोपहर के वक्त टेम्प्रेचर 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है.

दिनभर सताएगी गर्मी

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दिनभर गर्मी का असर बना रह सकता है, लेकिन शाम के समय हवा में मौजूद नमी के कारण बादल बनने और कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है. हालांकि इससे उमस में ज्यादा राहत मिलने की उम्मीद कम ही नजर आ रही है.

यह भी पढ़ें- लखनऊ मौसम अपडेट: 41 डिग्री के पार जाएगा तापमान, उमस और तपन से लोग बेहाल; मानसून के लिए अभी और करना होगा इंतजार

विज्ञापन

हल्की बारिश ने बढ़ाई उमस

एक दिन पहले गुरुवार को भी शहर में मौसम ने अचानक करवट ली थी. दोपहर बाद आसमान में बादल छा गए और कई इलाकों में कुछ समय के लिए हल्की बारिश हुई. इसके साथ चली तेज हवाओं से लोगों को गर्मी से अस्थायी राहत मिली और तापमान में कुछ डिग्री की कमी दर्ज की गई. बारिश के बाद मौसम और कुछ ज्यादा उमस भरा हो गया. जमीन से उठने वाली नमी और भाप के कारण शाम तक हवा चिपचिपी बनी रही. लोगों को रात में भी उमस का सामना करना पड़ा और पसीने से राहत नहीं मिल सकी.

राहत मिलने के आसार नहीं

वेदर एक्सपर्ट के मुताबिक यूपी में बढ़ती नमी के कारण बादल बनने वाले हालात लगातार बने हुए हैं. हालांकि बादल छंटने के बाद तेज धूप निकलने की संभावना भी रहेगी. फिलहाल आने वाले दिनों में उमस से जल्द राहत मिलने के संकेत नहीं दिखाई दे रहे हैं. वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया गया है. हालांकि उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों का यही हाल है क्योंकि मानसून शुरू होने में अभी वक्त लग सकता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola