Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

यूपी के हाथरस में भीषण सड़क हादसा; 5 लोगों की मौत, 12 घायल

Hathras Road Accident: यूपी के हाथरस जिले में सड़क हादसे का मामला सामने आया है। शुक्रवार रात को हुए हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 12 लोग घायल हो गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना सहपऊ इलाके के सादाबाद रोड की है। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार रात को एक ट्रैक्टर ट्रॉली […]

Author
Edited By : Om Pratap Updated: Aug 5, 2023 09:03
Hathras News, Collision, tractor tolly Dumper Collision, Hathras road accident

Hathras Road Accident: यूपी के हाथरस जिले में सड़क हादसे का मामला सामने आया है। शुक्रवार रात को हुए हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 12 लोग घायल हो गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना सहपऊ इलाके के सादाबाद रोड की है।

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार रात को एक ट्रैक्टर ट्रॉली और डंपर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ट्रैक्टर ट्रॉली सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक लोग घायल हो गए।

---विज्ञापन---

घायलों को जिला अस्पताल और सादाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घायलों में कुछ लोगों की हालत गंभीर बताई गई है, जिन्हें अलीगढ़ रेफर किया गया है।

जलेसर से गोवर्धन में परिक्रमा देने जा रहे थे

बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर ट्रॉली पर सभी लोग जलेसर से गोवर्धन में परिक्रमा देने जा रहे थे। इसी दौरान सादाबाद रोड पर ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर डंपर से हो गई। हादसे में मरने वालों की पहचान विक्रम, माधुरी, हेमलता, लक्ष्मी और अभिषेक के रूप में हुई है।

---विज्ञापन---

First published on: Aug 05, 2023 09:03 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.