Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक चौंका देने वाला सामने आया है। एक बुजुर्ग दंपति को अपना फ्लैट किराए पर देना भारी पड़ गया। अब किराएदार फ्लैट खाली नहीं कर रहा है। पीड़ित बुजुर्ग दंपति अब अपने फ्लैट के बाहर सीढ़ियों पर बैठकर अपना हक मिलने का इंतजार कर रहे हैं।
किराएदार उल्टा मांग रही पैसे
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की निराला स्टेट सोसायटी में बुजुर्ग दंपति का फ्लैट है। दंपति का कहना है कि उन्होंने अपना फ्लैट एक महिला को किराये पर दिया था, लेकिल अब उसने घर खाली करने से इनकार कर दिया है। जिसके बाद से दंपति फ्लैट के बाहर सीढ़ियों पर बैठकर धरना दे रहे हैं। बुजुर्ग दंपति का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। वीडियो में बुजुर्ग दंपति फ्लैट के बाहर सीढ़ियों पर बैठे दिख रहे हैं। वायरल वीडियो के मुताबिक दंपति का कहना है कि एक महिला ने उनका फ्लैट किराए पर लिया था। अब वह फ्लैट खाली नहीं कर रही है। महिला उल्टा उनसे पैसे की मांग करती है।
पुलिस ने भी हाथ किए खड़े
बुजुर्ग दंपति अपने घर के बाहर धरने पर बैठने को मजबूर हैं। वह घर के बाहर बैठकर खाना खा रहे हैं। बीमार बुजुर्ग दंपति ने पुलिस प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। इस मामले में बिसरख थाना पुलिस का कहना है कि यह सिविल मामला है। इस मामले में पुलिस कुछ भी नहीं कर सकती है। दंपति को कोर्ट का सहारा लेना पड़ेगा।
एक्स पर किया पोस्ट
इस घटना को लेकर जानकारी देते हुए सामाजिक कार्यकर्ता दीपिका नारायण भारद्वाज ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ग्रेटर नोएडा की निराला एस्टेट सोसायटी में रहने वाले एक व्यक्ति को अपने ही घर के बाहर प्रदर्शन करना पड़ रहा है, जिसे उसने अपनी पत्नी के साथ मिलकर जीवनभर की बचत से खरीदा था, क्योंकि उनके किराएदार प्रीति गुप्ता ने घर खाली करने से इनकार कर दिया है।
महिला पहले भी रह चुकी है विवादों में
मामले की जानकारी देते हुए दीपिका ने बताया कि प्रीति का घर खाली ना करने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी प्रीति गुप्ता ऐसा कर चुकी हैं। उन्होंने बताया कि साल 2022 में भी प्रीति गुप्ता के ग्रेनो वेस्ट में ही एक फ्लैट पर कब्जा कर लिया था। जिसके बाद बुजुर्ग दंपति को सीढ़ियों पर कई दिनों तक बैठना पड़ा था। बाद में मामला मीडिया में पहुंचा तो प्रीति ने घर खाली कर दिया था। अब इसने दोबारा किसी दूसरे के फ्लैट पर कब्जा कर लिया।
संबंधित खबरें
4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
1 hr agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
2 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
3 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
13 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
13 hrs agoपिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
14 hrs agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
16 hrs agoआजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
1 day agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
1 day agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines