हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Greater Noida: 'लाइट क्यों नहीं आ रही...' इतने पर शुरू कर दी रेजिडेंट्स की पिटाई, गुंडई का वीडियो वायरल

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक सोसायटी के सुरक्षाकर्मी कर्मी रेजिडेंट्स की लाठी-डंडे से पिटाई करते हुए दिखाई दे रहे हैं। पढ़ें ग्रेटर नोएडा वेस्ट से प्रवीण विक्रम सिंह की रिपोर्ट…

विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में गुंडई का वीडियो (News24 Reporter)

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सुपरटेक इको विलेज एक सोसायटी में बाउंसर और सुरक्षा कर्मियों की गुंडई सामने आई है। लाइट नहीं आने का कारण पूछना निवासियों को भारी पड़ गया। देर रात सुरक्षाकर्मियों ने निवासियों को लाठी-डंडे से पीटा। इतने से मन नहीं भरा तो दौड़ा-दौड़ा कर निवासियों को पीटा गया। घटना का वीडियो संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

निवासी बोले, खुलेआम हो रही गुंडई

सोसायटी में रहने वाले लोगों का कहना है कि बृहस्पतिवार देर रात सोसायटी में लाइट नहीं आ रही थी। वह लोग जब लाइट नहीं आने का कारण पूछने पहुंचे तो वहां मौजूद मेंटेनेंस कंपनी व सुरक्षा एजेंसी के सुरक्षाकर्मियों ने अभद्र व्यवहार किया। निवासियों ने इसका विरोध किया तो आरोपी मारपीट करने पर उतारू हो गए। निवासियों को लाठी-डंडे से बेरहमी से पीटा गया।

जैसा मालिक, वैसे स्टाफ के मैसेज वायरल

इस घटना के बाद निवासियों ने सुरक्षाकर्मी कर्मी एजेंसी के खिलाफ खुलकर विरोध जताना शुरू कर दिया है। निवासियों ने जैसा मलिक वैसा स्टाफ का मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल करते हुए मामले में कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि पूर्व में सुरक्षा एजेंसी का मालिक भी निवासियों से अभद्र व्यवहार कर चुका है। अब सुरक्षाकर्मियों ने हद पार करते हुए निवासियों के साथ मारपीट कर दी।

विज्ञापन

हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू

डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि मारपीट करने वालों को हिरासत में ले लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। जैसे ही मामला संज्ञान में आया, तुरंत थाना बिसरख पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया और कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Noida Fire News: ‘हो रहे बम जैसे धमाके…’ नोएडा सेक्टर 2 की कंपनी में लगी आग, जानें क्या है वजह?

विज्ञापन

नहीं कम हो रही निवासियों की समस्याएं

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले लोगों की समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। मोटी रकम देकर फ्लैट खरीदने वाले लोग मूलभूत सुविधाओं के अलावा अपनी सुरक्षा को लेकर भी परेशान हैं। अभी तक सोसायटी में प्लास्टर गिरने, लिफ्ट रुकने, पानी नहीं आने जैसी समस्याएं सामने आई थीं। अब सोसायटी के अंदर ही उनके साथ मारपीट की घटनाएं भी सामने आने लगी हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola