हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की किस सोसायटी में घूम रहा है साइको एलिमेंट, कभी गमला तो कभी फेंकता है साइकिल

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटी में साइको एलिमेंट का खौफ बढ़ रहा। पिछले 4 महीनों से लोगों की नाक में दम करने वाला कौन है? फिलहाल, किसी की जान को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट से प्रवीण विक्रम सिंह की रिपोर्ट।

विज्ञापन

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सुपरटेक इकोविलेज 1 सोसायटी में पिछले 4 महीने से लोग साइको एलिमेंट से परेशान है। यह साइको एलिमेंट कभी 17वें फ्लोर से साइकिल फेंकता है तो कभी गमला उठाकर नीचे फेंक देता है। गनीमत है कि अभी तक किसी को किसी तरीके की जनहानि नहीं हुई है। हालांकि, गमला फेंकने के मामले में नई गाड़ी को भारी नुकसान पहुंचा है। सोसायटी वालों के बीच इस मामले को लेकर चिंता और डर बसा  हुआ है, परेशान लोग कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, ताकि आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके।

परेशान लोग कर रहे हैं कार्रवाई की मांग

सोसायटी में रहने वाले लोग साइको एलिमेंट की इस हरकत से अब परेशान हो चुके हैं। लोगों का आरोप है कि 4 महीने में 50 से अधिक ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं, जब ऊंचाई से कोई ना कोई सामान नीचे फेंक दिया जाता है। कुछ दिन पहले ही गमला फेंका गया था जो कि नई स्कॉर्पियो गाड़ी पर गिरा था। गाड़ी मालिक एक सप्ताह पहले ही गाड़ी खरीद कर लाया था। गाड़ी में भारी नुकसान पहुंचा है।

ये भी पढ़ें- गाजियाबाद के मुरादनगर में थाने के सामने गोली मारकर हत्या, कोतवाल समेत 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड

विज्ञापन

बाल बाल बचे दंपती

हाल ही में साइको एलिमेंट द्वारा पोडियम साइट की तरफ से फेंकी गई भारी सामग्री से एक दंपती बाल बाल बच गए थे। उनके पैर के पास आकर गमला गिरा था। लोगों का कहना है कि यदि इसको फाइनल अलार्म नहीं समझ गया तो आने वाले दिनों में कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

बच्चों की साइकिल फेंकी नीचे

अब ताजा मामले में सोसायटी के B 8 टावर के 17वे फ्लोर से किसी ने बच्चों की साइकिल को उठाकर पोडियम की तरफ फेंक दिया है। यह साइकिल आज सुबह टूटी हालत में मिली है। लोगों का कहना है कि समान फेंकने वाला व्यक्ति इतना संवेदनहीन है कि वह किसी के ऊपर कुछ भी ऊंचाई से फेंक देता है। इसका परिणाम आने वाले दिनों में खतरनाक साबित हो सकता है।

विज्ञापन

साइको एलिमेंट की पहचान होना जरूरी

लोगों का कहना है कि अब समय आ गया है कि अराजक और गंदा काम कर रहे साइको एलिमेंट की पहचान होना बेहद जरूरी हो गया है। यदि इन मामलों का पर्दाफाश नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में किसी मासूम को ऐसी बड़ी दुर्घटना में गंभीर चोट पहुंच सकती है।

ये भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा वेस्ट में हजारों लीटर पानी हो रहा बर्बाद, आम्रपाली होम्स सोसायटी में कौन लापरवाह?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola