हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटी में फिर गिरा प्लास्टर, क्वालिटी पर उठे सवाल

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की न्यू टेक ला पलासिया सोसायटी में प्लास्टर गिरने का मामला सामने आया है। बिल्डिंग का बड़ा हिस्सा टूटकर नीचे गिरा है। गनीमत रही कि जब प्लास्टर गिरा तो नीचे कोई नहीं था।

विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटी में गिरा प्लास्टर

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की न्यू टेक ला पलासिया सोसायटी में प्लास्टर गिरने का मामला सामने आया है। बिल्डिंग का बड़ा हिस्सा टूटकर नीचे गिरा है। गनीमत रही कि जब प्लास्टर गिरा तो नीचे कोई नहीं था। यदि वहां नीचे कोई मौजूद रहता तो बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में आए दिन ऐसे मामले सामने आ रहे है। 3 दिन पहले भी रक्षा अडेला सोसायटी में प्लास्टर गिरने का मामला सामने आया था। अब न्यू टेक ला पलासिया सोसायटी में ऐसी की घटना हुई है।

घटिया निर्माण क्वालिटी का आरोप

सोसायटी में रहने वाले लोगों का आरोप है कि घटिया निर्माण क्वालिटी की वजह से ऐसा हुआ है। सीमेंट की जगह बालू ज्यादा मिलाया गया है। इसी वजह से सोसायटी में जगह-जगह प्लास्टर टूट कर नीचे गिर रहा है। यदि कोई हादसा हो जाता तो उसका जिम्मेदार कौन होता। घटिया निर्माण क्वालिटी के चलते लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे है।

सुरक्षा आडिट जरूरी

निवासियों का कहना है कि प्लास्टर गिरने के मामले को हल्के में नहीं लेना चाहिए। सोसायटी का सुरक्षा आडिट होना चाहिए। ऐसा होने से वह चैन की सांस ले सकेंगे। यदि बिल्डिंग सुरक्षित होगी तो वह यहां रहेंगे अन्यथा कोई दूसरा विकल्प तलाशेंगे। सुरक्षा आडिट की मांग पूर्व में भी कई बार उठ चुकी है।

बारिश में होती है समस्या

बारिश का मौसम शुरू होते ही ऐसी समस्या सामने आने लगती है। निवासियों का कहना है कि जब-जब बारिश होती है सोसायटी में प्लास्टर गिरने लगता है। ऐसे में बारिश के दौरान लोगों की जान हलक में रहती है। इससे छुटकारा पाने के लिए पूरी सोसायटी का सुरक्षा आडिट होना जरूरी है।

ये भी पढ़ें: Greater Noida News: नोएडा एयरपोर्ट के पास बनेगा एग्री एक्सपोर्ट हब, विदेश पहुंचेंगे यूपी के कृषि उत्पाद

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें