ग्रेटर नोएडा वेस्ट, शाहबेरी और गाजियाबाद का जाम होगा कम, 1200 करोड़ की लागत से तैयार होगा 2.5km लंबा डबल डेकर एलिवेटेड रोड!

Greater Noida Double Decker Elevated Road: ग्रेटर नोएडा वेस्ट, शाहबेरी, गाजियाबाद  और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को जल्द ही डबल डेकर एलिवेटेड रोड मिलने जा रहा है, जिससे इन रूट्स का सफर पहले की तुलना में काफी आसान होने की उम्मीद है. जानिए 1200 करोड़ के इस प्रोजेक्ट का काम कब शुरू होगा?

shahberi double decker road

ग्रेटर नोएडा वेस्ट, शाहबेरी और गाजियाबाद के लाखों लोगों को मिलेगी राहत, नए डबल डेकर रोड से घटेगा जाम (Image: AI/Pexels)

खबर की मुख्य बातें:

विज्ञापन
  • ग्रेटर नोएडा वेस्ट, शाहबेरी और गाजियाबाद में भारी जाम से निजात दिलाने के लिए शाहबेरी डबल डेकर एलिवेटेड रोड परियोजना पर काम में तेजी आई है.
  • इस परियोजना की अनुमानित लागत लगभग 1200 करोड़ रुपये है.
  • यह उत्तर प्रदेश की पहली डबल डेकर एलिवेटेड रोड होगी और नोएडा, ग्रेटर नोएडा तथा गाजियाबाद के बीच सड़क संपर्क को मजबूत करेगी.
  • यह परियोजना मूर्ति गोल चक्कर से शुरू होकर शाहबेरी नाले तक डबल डेकर के रूप में विकसित की जाएगी, और आगे सिंगल डेकर एलिवेटेड रोड के रूप में NH-9 तक पहुंचेगी.

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा वेस्ट, शाहबेरी, गाजियाबाद और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को जल्द ही रोजाना के भारी जाम से छुटकारा मिलने वाला है. लोगों को इस असुविधा से निजात दिलाने के लिए शाहबेरी डबल डेकर एलिवेटेड रोड परियोजना को लेकर काम में तेजी आ गई है, जिससे इस मार्ग का निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की संभावना बढ़ गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने डबल डेकर एलिवेटेड रोड परियोजना के लिए NHAI यानी भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को पत्र भेजा है.

विज्ञापन

कब शुरू होगा डबल डेकर एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस परियोजना को लेकर अनुमान लगाया गया है कि इसके निर्माण में लगभग 1200 करोड़ तक का खर्च आ सकता है. इस महत्वाकांक्षी योजना के पूरे होने से इस रूट के यात्रियों को रोजाना के जाम से राहत मिलेगी, जिससे सफर आसान होगा, ईंधन की खपत भी कम होगी. अब सवाल उठता है कि आखिर इस परियोजना का कार्य कब शुरू होगा? बता दें कि उम्मीद जताई जा रही है कि इस परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार होने के बाद निर्माण कार्य की दिशा में आगे की प्रक्रिया तेजी से शुरू होगी.

विज्ञापन

लोगों का सफर होगा पहले से ज्यादा आसान

अभी ग्रेटर नोएडा, शाहबेरी, गाजियाबाद और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को छूटी दूरी पूरी करने जरूरत से ज्यादा वक्त लग जाता है, जिस कारण सफर थकाऊ हो जाता है और ईंधन भी काफी खर्च हो जाता है. पीक आवर्स में स्थिति और भी बिगड़ जाती है. ऐसे में इस मार्ग के निर्माण से आसपास के सभी क्षेत्रों में यातायात पहले की तुलना में काफी आसान और सुविधाजनक होने की उम्मीद है. माना जा रहा है कि ये उत्तर प्रदेश की पहली डबल डेकर एलिवेटेड रोड होगी और साथ ही, यह परियोजना नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद के बीच सड़क संपर्क को मजबूत करने में अहम भूमिका भी निभाएगी.

कहां से शुरू होगी ये परियोजना

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, परियोजना के निर्माण पर आने वाला खर्च तीनों प्राधिकरण मिलकर उठाएंगे. इसमें नोएडा प्राधिकरण, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) शामिल हैं. परियोजना का एस्टीमेट तैयार किया जा चुका है और अब डीपीआर रिपोर्ट तैयार कर कार्य शुरू होने का इंतजार है. प्रस्तावित योजना के अनुसार, एलिवेटेड रोड की शुरुआत मूर्ति गोल चक्कर से होगी और इसके बाद इसे शाहबेरी नाले तक डबल डेकर के रूप में विकसित किया जाएगा.

विज्ञापन

इतना ही नहीं, आगे की ओर सिंगल डेकर एलिवेटेड रोड बनाने की योजना है. यह सड़क शाहबेरी और क्रॉसिंग रिपब्लिक से होते हुए एनएच-9 तक पहुंचेगी. बता दें कि परियोजना के तहत लगभग 2.5 किलोमीटर लंबी और तीन लेन की एलिवेटेड रोड प्रस्तावित है, जो सड़क यातायात को बेहतर बनाने में मदद करेगा. यही नहीं, योजना में एक अतिरिक्त सड़क को भी शामिल किया गया है, जो शाहबेरी नाले के किनारे से तिगरी के पास 60 मीटर की एक चौड़ी सड़क से जुड़ जाएगी, जिससे आसपास के क्षेत्रों के लोगों को आने-जाने के लिए एक अतिरिक्त रास्ता मिल सकेगा.

डबल डेकर कैसे पहुंचाएगी फायदा?

इस डबल डेकर एलिवेटेड रोड परियोजना की खास बात ये है कि इसके निचले हिस्से में मौजूदा सड़क का इस्तेमाल ग्रेटर नोएडा से गाजियाबाद जाने और गाजियाबाद से ग्रेटर नोएडा आने वाले लोग कर सकेंगे. वहीं, ऊपर बनने वाली 9 से 10 मीटर चौड़ी रोड, मुख्य मार्ग पर वाहनों के दबाव को कम करने में मदद करेगी, जिससे यात्रा आसान होने में मदद मिल सकेगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ