हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लोगों के लिए गुड न्यूज, पॉलिथीन मुक्त बनेगा शहर

Greater Noida West: एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने कहा कि यह एमआरएफ सेंटर ग्रेटर नोएडा को सुंदर व स्वच्छ शहर बनाने की पहल है। यह पहल तभी सफल होगी जब यहां के नागरिक कूड़े को सेग्रिगेट करें। गीले व सूखे कूड़े के लिए दो डस्टबिन रखें।

विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) केंद्र का शुभारंभ

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने ग्रेनो वेस्ट को पॉलिथीन मुक्त बनाने के लिए बड़ी पहल की है। अथॉरिटी ने एचडीएफसी बैंक के सहयोग से ईकोटेक 12 में 5 मीट्रिक टन प्रतिदिन क्षमता का मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) केंद्र तैयार कराया है। दादरी विधायक तेजपाल नागर, एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस और ओएसडी अभिषेक पाठक ने बुधवार को इसका शुभारंभ किया।

गांव हो या सेक्टर, सभी को मिलेगा फायदा

बताया जा रहा है कि ग्रेनो वेस्ट से निकलने वाले वेस्ट को इस प्लांट पर लाया जाएगा। उसे सेग्रिगेट कर प्लास्टिक का रॉ मैटेरियल तैयार किया जाएगा। प्लास्टिक के बोर्ड बनेंगे, जिनका इस्तेमाल चेयर, टेबल, लैंप आदि उत्पाद बनाने में होगा। इसकी क्षमता प्रतिमाह लगभग 150 मीट्रिक टन कूड़े को सेग्रिगेट करने की है। इस अवसर पर दादरी के विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि किसी भी शहर के लिए कूड़ा का उचित प्रबंधन बहुत जरूरी होता है। कूड़े को प्रोसेस करने और ग्रेटर नोएडा को स्वच्छ बनाने की तरफ अथॉरिटी का यह कदम बहुत सराहनीय है। विधायक ने कहा कि गांव हो या सेक्टर, सभी जगह के निवासियों को इसका फायदा मिलना चाहिए।

सुंदर व स्वच्छ शहर बनाने की पहल

एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने कहा कि यह एमआरएफ सेंटर ग्रेटर नोएडा को सुंदर व स्वच्छ शहर बनाने की पहल है। यह पहल तभी सफल होगी जब यहां के नागरिक कूड़े को सेग्रिगेट करें। गीले व सूखे कूड़े के लिए दो डस्टबिन रखें। एसीईओ ने बताया कि आसपास के सेक्टरों से वेस्ट को यहां लाया जाएगा और उसे सेग्रिगेट कर प्लास्टिक का रॉ मैटेरियल तैयार किया जाएगा। प्लास्टिक के उत्पाद बनाने में इस रॉ मैटेरियल का इस्तेमाल इस एमआरएफ केंद्र से रोजाना 5 टन कूड़े को सेग्रिगेट किया जाएगा।

विज्ञापन

बनाने में हुए 4 करोड़ रुपये खर्च

एसीईओ ने बताया कि वेस्ट प्लास्टिक के बोर्ड बनेंगे, जिनका इस्तेमाल चेयर, टेबल, लैंप आदि उत्पाद जाएंगे। भविष्य में मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) क्षमता बढ़ाई जा सकती है। बता दें कि एचडीएफसी बैंक ने अपने सीएसआर फंड के तहत इसे बनाने का खर्च वहन किया है। इसे बनाने में लगभग 4 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। इसे सेंटर फॉर इनवायर्नमेंट एजुकेशन संस्था इसे चलाएगी।

लोगों को करेंगे जागरूक

कार्यक्रम में मौजूद इस संस्था के निदेशक कार्तिकेय साराभाई ने कूड़े को घरों से ही सेग्रिगेट करने के प्रति ग्रेटर नोएडावासियों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाने की बात कही। इसके लिए पंपलेट भी छपवाया गया है। बुधवार को इसका भी विमोचन किया गया। उद्घाटन के अवसर पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी अभिषेक पाठक, वरिष्ठ प्रबंधक चेतराम सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक चरण सिंह, प्रबंधक लव शंकर भारती और विवेक किशोर, एचडीएफसी बैंक के जोनल हेड तपस दास, क्लस्टर हेड संदीप कर और हेमंत नंदा, एरिया हेड गौरव सिंह व एसपी सिंह, शाखा प्रबंधक अजय कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola