---विज्ञापन---

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की इस सोसायटी में मचा हड़कंप, 12 लोगों को जारी हुआ नोटिस

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटीज में कई मुद्दों को लेकर लोग सड़कों पर उतरने को मजबूर हुए हैं। हालांकि पुलिस ने शांतिभंग की आशंका को देखते हुए कुछ लोगों को नोटिस भेजना शुरू कर दिया है। पढ़ें ग्रेटर नोएडा वेस्ट से प्रवीण विक्रम सिंह की रिपोर्ट।

---विज्ञापन---

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की अजनारा होम्स सोसायटी के निवासियों के बीच हड़कंप मच गया है। सोसायटी के 12 लोगों को शांतिभंग की आशंका जताते हुए पुलिस की तरफ से नोटिस जारी किया गया है। इन लोगों को पाबंद किया जा रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई से सोसायटी के लोगों में अलग-अलग चर्चाएं हैं। आरोप है कि सोसायटी की समस्याओं को उजागर करने पर उनके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की जा रही है। वहीं पुलिस का कहना है कि एहतियात के तौर पर ऐसा किया जा रहा है।

एओए ने जताया विरोध

सोसायटी की अपार्टमेंट ओनर एसोसिएशन (AOA) के अध्यक्ष चंदन सिन्हा ने बताया कि बिल्डर द्वारा लगातार परेशान किया जा रहा है। सोसायटी में तरह-तरह की समस्याएं होती रहती हैं। समस्याओं को ठीक करने की मांग को लेकर लोग आवाज उठाते रहते हैं। उनकी आवाज को दबाने के लिए पुलिस ने उन लोगों को शांतिभंग में पाबंद कर दिया है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा में सिरफिरे आशिक से महिला परेशान, पुलिस से लगाई बचाने की गुहार

बेसमेंट की हालत खस्ता, कुत्तों का आतंक 

पिछले दिनों ही बेसमेंट की हालत खस्ता थी और प्लास्टर गिरने से कई कार क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके अलावा सोसायटी में कुत्तों का आतंक रहता है। कई बार कुत्ते बच्चों को काट चुके हैं, लेकिन निवासियों का कहना है कि उनकी कोई सुनवाई नहीं होती। कई बार इस बारे में शिकायत की गई, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। इसी के साथ सोसायटी में बिजली की समस्या लगातार बनी रहती है। समस्याओं को दूर करने की मांग को लेकर सोसायटी के लोग आए दिन प्रदर्शन करते हैं। उनकी सुनवाई करने के बजाय पीड़ितों पर ही शांतिभंग कार्रवाई कर दी गई है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: नोएडा में शराबी ने कर दिया बड़ा कांड, देवदूत बनकर पहुंची पुलिस ने बचाई जान

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में नहीं कम हो रहीं समस्याएं

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले निवासियों की समस्याएं कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। कल भी एटीएस होम क्राफ्ट नोबिलिटी सोसायटी में निवासियों ने प्रदर्शन किया था। इसके अलावा कुछ दिन पहले गौर सिटी 2 में भी निवासियों ने समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया था। अब अजनारा होम्स में शांतिभंग का मामला सामने आया है।

---विज्ञापन---

First published on: Jun 11, 2025 10:45 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola