---विज्ञापन---

ग्रेटर नोएडा में सिरफिरे आशिक से महिला परेशान, पुलिस से लगाई बचाने की गुहार

Greater Noida News: पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी युवक अजीब किस्म के मैसेज उसको नए-नए नंबरों से भेजता है। वह जब उन मैसेज का रिप्लाई नहीं करती है तो आरोपी फोन करके बात करने का दबाव बनाने लगाता है। पढ़ें प्रवीण विक्रम सिंह की रिपोर्ट।

---विज्ञापन---

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के जेवर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक महिला को ऐसा आशिक परेशान कर रहा है जो कि एक तरफा प्यार में पागल हो चुका है। आरोपी ने महिला को अलग-अलग नंबरों से फोन करके परेशान किया है। आरोप है कि आरोपी युवक महिला को फोन करके जान से मारने की धमकी भी देता है। उससे बात नहीं करने पर आरोपी गाली ग्लौच करता है। पुलिस ने मामले में आरोपी अरूण के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी जहांगीरपुर कस्बे का रहने वाला है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

अजीब किस्म के मैसेज करता है

पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी युवक अजीब किस्म के मैसेज उसको नए-नए नंबरों से भेजता है। वह जब उन मैसेज का रिप्लाई नहीं करती है तो आरोपी फोन करके बात करने का दबाव बनाने लगाता है। ऐसा नहीं करने पर आरोपी धमकी देता है कि वह उसको जान से मार देगा। युवक की उल्टी सीधी बातों से तंग आकर महिला ने कोतवाली में केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

---विज्ञापन---

एडिट करके फोटो फेसबुक पर लगाया

महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसके वाट्सएप डीपी से उसकी फोटो निकाल ली। फोटो को फेसबुक पर एडिट करके लगा दिया। आरोपी ने महिला के फोटो के साथ अपना फोटो भी लगा दिया, जिसको देखने से लगे कि दोनों एक साथ है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि युवक महिला के एक तरफा प्यार में पागल है।

सिरफिरों का इलाज जरूरी

लगातार सिरफिरों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इनका इलाज पुलिस की तरफ से करना बेहद जरूरी हो गया है। बीटा क्षेत्र में भी सिरफिरे टीचर ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ कर दी। अब जेवर में महिला से अश्लील बात करने व गाली देने का मामला सामने आया है। हालांकि पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी अरूण के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

---विज्ञापन---
First published on: Jun 11, 2025 10:39 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola