ग्रेटर नोएडा की सीनियर सिटीजन सोसायटी में बड़ा हादसा, लिफ्ट में 1 घंटे तक फंसे रहे 6 लोग

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा की ग्रेटर नोएडा की सीनियर सिटीजन सोसायटी में लिफ्ट अटकने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि लिफ्ट में करीब 1 घंटे तक 6 लोग फंसे रहे। सूचना पर पहुंची पीआरवी ने लोगों की जान बचाई। पढ़ें प्रवीण विक्रम सिंह की रिपोर्ट।

Greater Noida News, Noida Police, Senior Citizens Society, Lift Act, Latest News, ग्रेटर नोएडा न्यूज, नोएडा पुलिस, सीनियर सिटिजन सोसायटी, लिफ्ट एक्ट, ताजा खबर

ग्रेटर नोएडा की सोसायटी में लिफ्ट अटकने से मचा हड़कंप

विज्ञापन

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के बीटा दो कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पी 4 स्थित सीनियर सिटीजन सोसायटी में रविवार को बड़ी घटना हुई। सोसायटी की लिफ्ट करीब 1 घंटे तक फंसी रही। लिफ्ट में एक ही परिवार के 6 लोग सवार थे। सभी लोग 1 घंटे तक लिफ्ट के अंदर फंसे रहे। भीषण गर्मी में लोगों की जान पर बन आई थी। सूचना मिलते ही पुलिस की पीआरवी (Police Response Vehicle) मौके पर पहुंची। पीआरवी की मदद से लोगों की जान बचाई गई। यदि समय रहते पीआरवी नहीं पहुंचती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

लिफ्ट में बच्चे और महिला भी थी

जिस दौरान सोसायटी की लिफ्ट फंसी, उस दौरान लिफ्ट में घर के मुखिया के अलावा बच्चे और महिला भी थी। लंबे समय तक लिफ्ट में फंसे रहने की वजह से चीख पुकार मच गई थी। गनीमत रही कि पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर लिफ्ट में फंसे लोगों को रेस्क्यू किया। समय से रेस्क्यू होने के बाद लोगों ने पुलिस का धन्यवाद किया है।

विज्ञापन

पुलिसकर्मी ने रॉड की मदद से खोली लिफ्ट

डायल 112 पर पुलिस को जब लिफ्ट फंसने की सूचना मिली तो पीआरवी पर तैनात पुलिस कर्मी ने रॉड की मदद से लिफ्ट को चंद मिनट में ही खोल दिया। लिफ्ट में फंसे लोग जब बाहर निकले तो भीषण गर्मी के चलते उनके कपड़े पसीने से लथपथ थे।

सोसायटी प्रबंधन का गैर जिम्मेदाराना रवैया आया सामने

सीनियर सिटीजन सोसायटी में हुई घटना के बाद प्रबंधन की लापरवाही सामने आई है। मेंटेनेंस शुल्क लेने के बाद भी लोगों को सुविधा नहीं दी जा रही है। जो व्यक्ति लिफ्ट में फंसा था उसने वीडियो जारी कर कहा है कि वह घंटे तक लिफ्ट में फंसे रहे जोर-जोर से चिल्लाते रहे, लेकिन कोई भी मदद को नहीं आया। यदि थोड़ी देर और हो जाती तो कोई अनहोनी भी हो सकती थी।

पूर्व में भी विवादित रही है सोसायटी

सीनियर सिटीजन सोसायटी पूर्व में भी कई बार विवादित रह चुकी है। आज भी यहां कई फ्लैट ऐसे हैं जिनकी रजिस्ट्री नहीं हुई है। उनमें कब्जा करके लोग रहते हैं। पूर्व में इस सोसायटी के अंदर मारपीट की भी कई घटनाएं हो चुकी हैं।

विज्ञापन

आए दिन होती है लिफ्ट फंसने की घटनाएं

ग्रेटर नोएडा व ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बनी सोसायटियों में आए दिन लिफ्ट फंसने की घटनाएं होती हैं। निवेशकों से मोटी रकम वसूलने के बाद भी बिल्डर उच्च कोटि की सुविधा नहीं दे पा रहे हैं। इसका खामियाजा सोसायटी में रहने वाले लोगों को भुगतना पड़ता है। लोग बच्चों को लेकर लिफ्ट में जाने से अब डरने लगे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ