Navratri Special: पूजा से लेकर घर की डेकोरेशन तक, नवरात्रि के लिए ऐसे करें पूरी तैयारी
नवरात्रि आने से पहले कुछ जरूरी काम निपटा लिए जाएं तो त्योहार के दिनों में जल्दबाजी और भागदौड़ से बचा जा सकता है. आप भी 10 अक्टूबर से पहले इस लेख में बताई गई बातों पर ध्यान दे सकते हैं.

नवरात्रि का त्योहार मां दुर्गा से जुड़ा हुआ एक फेस्टिवल है. इस दौरान घर में पूजा-पाठ के साथ-साथ साफ-सफाई और डेकोरेशन पर भी खास ध्यान दिया जाता है. अगर आप इस नवरात्रि अपने घर को खूबसूरत तरीके से डेकोरेट करने के साथ पूजा की तैयारियां भी पहले से पूरी करना चाहते हैं तो एक छोटी-सी तैयारी लिस्ट आपके काफी काम आ सकती है. आइए जानते हैं नवरात्रि शुरू होने से पहले किन चीजों की तैयारी कर लेनी चाहिए.
घर की साफ-सफाई करना
2 / 6नवरात्रि से पहले घर की अच्छी तरह सफाई करें. खासतौर पर पूजा वाले स्थान को साफ करना न भूलें. मंदिर, पूजा की चौकी, दरवाजे और खिड़कियों की सफाई पर खास ध्यान दें. आप घर में मौजूद सामान को हटाकर जगह को ज्यादा खुला और साफ-सुथरा बना सकते हैं. इसे भी पढ़ें- National Noodle Day: क्या आपको पता है नूडल्स सबसे पहले कहां बनाए गए थे? जानिए पॉपुलैरिटी की कहानी
पूजा के सामान की लिस्ट बनाना
3 / 6नवरात्रि की पूजा के लिए जरूरी सामान पहले से खरीदकर रख लें. पूजा की चौकी, लाल या पीले रंग का कपड़ा, कलश, नारियल, मौली, रोली, अक्षत, फूल, दीपक, अगरबत्ती और पूजा में इस्तेमाल होने वाली सामग्री की लिस्ट बना लें. किसी भी दिन जाकर खरीदकर ले आएं और फिर इस्तेमाल करें.
घर को फूलों और रंगोली से सजाएं
4 / 6नवरात्रि में घर की सजावट के लिए गेंदे के फूलों की माला, तोरण और रंग-बिरंगी बंदनवार का इस्तेमाल किया जा सकता है. दरवाजे पर फूलों का तोरण लगाने से घर काफी खूबसूरत नजर आता है. पूजा की चौकी के आसपास रंगोली बनाकर भी घर को डेकोरेट किया जा सकता है.
पूजा की चौकी को दें खास लुक
5 / 6मां दुर्गा की मूर्ति या तस्वीर को रखने की जगह को साफ करें. चौकी पर सुंदर कपड़ा बिछाकर उसके आसपास फूलों और दीपकों को डेकोरेट किया जा सकता है. आप चाहें तो छोटे एलईडी लाइट्स का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. इससे चौकी बहुत ही ज्यादा सुंदर लगेगी.
पूजा और प्रसाद की तैयारी रखें आसान
6 / 6नवरात्रि के दौरान रोजाना पूजा और भोग की तैयारी करनी होती है. इसलिए ऐसे फल और पूजा सामग्री पहले से रख लें, जिन्हें रोज आसानी से इस्तेमाल किया जा सके. अष्टमी या नवमी पर कन्या पूजन करने का प्लान है तो उसके लिए भी तैयारी करके रखें. इसे भी पढ़ें- रोटी पर लग जाएं चींटियां तो तुरंत करें ये काम, दोबारा नहीं होगी ऐसी परेशानी



















