Greater Noida News: बरसों से बारिश के मौसम में जलभराव की समस्या से जूझ रहे ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3, हबीबपुर और कुलेसरा क्षेत्र के निवासियों को बड़ी राहत मिली है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा इन क्षेत्रों में जल निकासी के लिए विशेष पाइपलाइन प्रणाली तैयार की गई है, जिसका असर बृहस्पतिवार सुबह की बारिश के दौरान साफ तौर पर देखने को मिला।
तेज बारिश में भी नहीं हुआ जल भराव
तेज बारिश के बावजूद इलाके में जलभराव की स्थिति नहीं बनी। प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस और एसीईओ सुमित यादव ने ईकोटेक-3 का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर जल निकासी के लिए तैयार की गई पाइपलाइन को चालू कराया और व्यवस्था की समीक्षा की। बारिश का पानी अब सीआईएसएफ कैंप रोड और लखनावली के रास्ते हिंडन नदी तक पहुंचाया जा रहा है।
पैरापिट वॉल का निर्माण बाकी
पाइपलाइन के ऊपर बनने वाली पैरापिट वॉल का निर्माण अभी बाकी है, जिसे मानसून के बाद पूरा किया जाएगा। प्राधिकरण का कहना है कि यह स्थायी समाधान है जिससे क्षेत्र के निवासियों को लंबे समय तक राहत मिलेगी।
पैदल चलकर लिया जायजा
निरीक्षण के दौरान एसीईओ सुमित यादव ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट में निर्माणाधीन अंडरपास से लेकर गौड़ मॉल होते हुए इटैड़ा गोलचक्कर तक पैदल चलकर हालात का जायजा लिया। इस दौरान जलभराव की स्थिति न मिलने पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया।
परीचौक को भी देखा गया
निरीक्षण दल के दौरान परी चौक और एक्सपो मार्ट क्षेत्र का भी निरीक्षण किया गया। जहां अधिकारियों को जलभराव न होने देने और ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
ये भी पढ़ें: Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की फैमिली को UBER कैब ड्राइवर ने किया परेशान, वीडियो आया सामने
संबंधित खबरें
'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
5 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
7 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
9 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
19 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
21 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
23 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines