Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज सिंह पहुंचे। वह प्राधिकरण के चेयरमैन भी है। उन्होंने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक पार्क की स्कीम की समीक्षा की। यह स्कीम बीते 23 मई को लांच हुई थी और 23 जून को आवेदन की अंतिम तिथि थी। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर कप्पा टू स्थित भूखंड के लिए तीन कंपनियों, सुपर हैंडलर्स प्रा. लिमिटेड, अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड और इंपेजर लॉजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड ने आवेदन किए हैं।
5 हजार से अधिक युवाओं को मिलेगा रोजगार
करीब 174 एकड़ एरिया के भूखंड पर लॉजिस्टिक पार्क विकसित होने से 1200 करोड़ रुपये से अधिक निवेश और 5000 से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। साथ ही उद्योगों के लिए माल ढुलाई आसान हो जाएगी। युवाओं को यहां पर रोजगार मिलने से उनको दूसरे शहर की तरफ रूख नहीं करना पड़ेगा।
अंतिम निर्णय लेगी समिति
मुख्य सचिव ने बृहस्पतिवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के बोर्ड रूम में इन तीनों कंपनियों का प्रस्तुतिकरण देखा। इस पर अंतिम निर्णय मुख्य सचिव और नोएडा-ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के चेयरमैन की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा लिया जाएगा। प्रस्तुतिकरण के दौरान ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार, नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉ लोकेश एम, यीडा के सीईओ आरके सिंह, गौतमबुद्ध नगर के डीएम मनीष कुमार वर्मा, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव, एसीईओ सुनील कुमार सिंह, एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस, एसीईओ प्रेरणा सिंह, एसीईओ सुमित यादव, यीडा के ओएसडी शैलेन्द्र कुमार भाटिया समेत तमाम वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
'मेरी चुप्पी गलत समझी', BSP से निकाले के बाद पहली बार बोले आकाश आनंद; मायावती से मांगी माफी
23 mins ago'मोहम्मद' दीपक उत्तराखंड में अरेस्ट, बिजनेसमैन ने लगाया पीटने और थमकाने का आरोप
31 mins agoसीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
21 hrs agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
1 day ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
1 day ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
1 day agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
1 day agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
1 day agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
1 day agoराज्यसभा चुनाव: अखिलेश का बड़ा सरप्राइज, कौन हैं धनराज नथवानी? जो राम गोपाल यादव के साथ बने SP प्रत्याशी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines