हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Greater Noida: बैचलर्स को फ्लैट किराए पर देने के विवाद में BJP नेत्री के बेटे के साथ मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा सूरजपुर की मिग्सन ट्विन्स सोसाइटी में बैचलर्स को फ्लैट किराए पर देने के नाम पर जमकर मारपीट हो गई। इस मारपीट के ​दौरान ​सिक्यूरिटी गार्ड ने एक युवक के साथ मारपीट की। घटना में बीच-बचाव में करने आई उसकी मां को भी नहीं छोड़ा। क्या है पूरा मामला, जानें।

विज्ञापन

यूपी के ग्रेटर नोएडा सूरजपुर की मिग्सन ट्विन्स सोसाइटी में बैचलर्स को फ्लैट किराए पर देने के नाम पर जमकर मारपीट हो गई। मारपीट के ​दौरान ​सिक्यूरिटी गार्ड ने एक युवक के साथ मारपीट की। इस बचाव में आई उसकी मां को भी नहीं छोड़ा। उन्हें भी आरोपी ने डंडा मारकर घायल कर दिया। पीड़ितों की तहरीर पर सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

कहां का है मामला?

सूरजपुर कोतवाली प्रभारी के मुताबिक, भाजपा नेत्री अपने बेटे के साथ मिग्सन ट्विन्स सोसाइटी में अपने फ्लैट पर आई थी। वह अपने फ्लैट में किसी बैचलर्स को शिफ्ट कराना चाहती थी, जबकि सोसायटी के नियमानुसार बैचलर्स को फ्लैट किराए पर नहीं दिया जा सकता है। गेट पर मौजूद सिक्यूरिटी गार्ड ने बैचलर्स को किराए पर फ्लैट न देने के लिए नियमों का हवाला दिया।

विज्ञापन

गार्ड ने दिया सोसायटी के नियम का हवाला

गार्ड ने बताया कि सोसायटी के रूल के हिसाब से बैचलर्स को फ्लैट नहीं दिया जाता है। इसलिए उन्होंने वहां के नियम भी बताए, लेकिन सिक्यूरिटी गार्ड और बैचलर्स की आपस में कहासुनी हो गई। ये बात इतनी बढ़ गई कि डंडे से एक-दूसरे पर मारपीट करने लगे। 

गार्ड और बैचलर्स के बीच कहासुनी

इसी बात को लेकर सिक्यूरिटी गार्ड और बैचलर्स के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि सिक्यूरिटी गार्ड ने डंडों से उसकी पिटाई की। अपने बेटे के साथ मारपीट को देखकर बचाव में आ गई। उनका आरोप है कि सिक्यूरिटी गार्ड ने उन पर भी हमला कर दिया। आरोपी सिक्यूरिटी गार्ड को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ला रेजीडेंसिया सोसायटी में टला बड़ा हादसा, बारिश में गिरा बालकनी का प्लास्टर

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola