Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ला रेजीडेंसिया सोसायटी में टला बड़ा हादसा, बारिश में गिरा बालकनी का प्लास्टर

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित ला रेजीडेंसिया सोसायटी में बृहस्पतिवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया।

la Residencia

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित ला रेजीडेंसिया सोसायटी में बृहस्पतिवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। भारी बारिश के कारण एक टावर के फ्लैट नंबर 704 की बालकनी का ऊपरी प्लास्टर अचानक नीचे गिर गया। गनीमत यह रही कि घटना के समय बालकनी में कोई मौजूद नहीं था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। गिरा हुआ प्लास्टर नीचे वाले फ्लैट की बालकनी में रखे गमलों, बच्चों की साइकिल और अन्य सामान पर गिरा, जिससे वह पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

विज्ञापन

नहीं मिल रही सुविधा

सोसायटी निवासी सुमिल जलोटा ने बताया कि फ्लैट की बालकनी का ऊपरी हिस्सा बिना किसी चेतावनी के भरभरा कर गिर पड़ा। उन्होंने कहा कि यदि यह घटना कुछ घंटे बाद या किसी अन्य समय पर होती तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। यह भी आरोप लगाया कि सोसायटी में रखरखाव और मरम्मत कार्यों की अनदेखी की जा रही है।

विज्ञापन

निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल

निवासियों ने निर्माण की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि सोसायटी में पिछले कुछ समय से लगातार छोटी-बड़ी समस्याएं सामने आ रही हैं, लेकिन मेंटेनेंस टीम द्वारा उन्हें नजरअंदाज किया जा रहा है।

जानलेवा हो सकता है हादसा

घटना के बाद निवासियों ने प्रबंधन से तत्काल एक्शन लेने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि यदि समय रहते उचित निरीक्षण और मरम्मत कार्य नहीं किए गए तो भविष्य में यह लापरवाही किसी जानलेवा दुर्घटना में बदल सकती है। प्रबंधन की ओर से अभी तक इस घटना पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

विज्ञापन

सुरक्षा ऑडिट की मांग

इस हादसे के बाद सोसायटी में रहने वाले लोगों ने सुरक्षा ऑडिट की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते सुरक्षा ऑडिट नहीं किया गया तो वह लोग इस मामले में विरोध प्रदर्शन करेंगे। सुरक्षा ऑडिट होने से निवासियों के मन में जो डर है उसका समाधान हो सकेगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ