---विज्ञापन---

ग्रेटर नोएडा में खुले में कूड़ा फेंका तो होगा सख्त एक्शन, जानें प्राधिकरण ने किस पर ठोंका हजारों का जुर्माना

Greater Noida News : प्राधिकरण ने जुर्माने की रकम को तीन कार्य दिवस में जमा कराने को कहा है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ लक्ष्मी वीएस ने चेतावनी दी है कि सभी बल्क वेस्ट जेनरेटर अपने कूड़े का निस्तारण खुद से करना सुनिश्चित करें।

---विज्ञापन---

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा में अब किसी ने खुले में कूड़ा फेंका तो प्राधिकरण सख्ती से निपटेगा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग ने सेक्टर पाई टू स्थित अल्सटोनिया सोसायटी पर 48,800 रुपये का जुर्माना लगाया है। प्राधिकरण ने साॅलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स 2016 के अंतर्गत बल्क वेस्ट जेनरेटर होने के बावजूद कूड़े का उचित प्रबंधन न करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।

कूड़ा फेंकते रंगे हाथ पकड़ा

प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग की टीम साॅलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स 2016 के अंतर्गत आने वाले सभी बल्क वेस्ट जेनरेटरों के यहां मौके पर जाकर कूड़े के प्रबंधन का निरीक्षण कर रही है। कूड़े का उचित प्रबंधन न मिलने पर टीम पेनाल्टी भी लगाती है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को अल्सटोनिया सोसायटी का निरीक्षण किया। टीम ने कूड़ा रोड पर फेंकते हुए पकड़ लिया। सोसायटी में कूड़े का उचित प्रबंधन नहीं पाया गया। सोसाइटी से ट्राॅली में कूड़ा भरकर रोड किनारे फेंका जा रहा है। प्राधिकरण की टीम की तरफ से नोटिस लेने से भी सोसाइटी प्रबंधन ने इंकार कर दिया, जिससे प्राधिकरण की टीम ने नोटिस को सोसायटी के गेट पर चस्पा कर दिया। 48,800 रुपये की पेनाल्टी लगाई है।

---विज्ञापन---

 

ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा वेस्ट से गायब हुई एलएलबी की छात्रा, मां ने लगाया ऐसा आरोप जानकर रह जाएंगे हैरान

---विज्ञापन---

 

तीन दिन में जमा करनी होगी जुर्माने की रकम

प्राधिकरण ने जुर्माने की रकम को तीन कार्य दिवस में जमा कराने को कहा है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ लक्ष्मी वीएस ने चेतावनी दी है कि सभी बल्क वेस्ट जेनरेटर अपने कूड़े का निस्तारण खुद से करना सुनिश्चित करें। यदि ऐसा नहीं करेंगे तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ग्रेटर नोएडा को स्वच्छ रखने में सभी निवासियों से प्राधिकरण का सहयोग करने की अपील की है।

---विज्ञापन---
First published on: Jun 24, 2025 06:40 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola