ग्रेटर नोएडा वेस्ट से गायब हुई एलएलबी की छात्रा, मां ने लगाया ऐसा आरोप जानकर रह जाएंगे हैरान

Greater Noida News : सरस्वती कुंज गौर सिटी में 21 साल की छात्रा रहती है। वह बीएएलएलबी के थर्ड ईयर की पढ़ाई कर रही है। 22 जून की शाम वह घर से निकली, लेकिन वापस नहीं लौटी।

Crime News

Crime News

विज्ञापन

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाली बीएएलएलबी की छात्रा संदिग्ध परिस्थिति में गायब हो गई है। उसकी मां ने दो लोगों पर बेटी को अगवा करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है जल्द ही गायब छात्रा को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।

21 साल की है छात्रा

बिसरख कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सरस्वती कुंज गौर सिटी में 21 साल की छात्रा रहती है। वह बीएएलएलबी के थर्ड ईयर की पढ़ाई कर रही है। 22 जून की शाम वह घर से निकली, लेकिन वापस नहीं लौटी। मामले में छात्रा की मां ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटी को विवेक आनंद उर्फ शुभम परमार व मोनू सिंह अगवा करके ले गए है। पुलिस इस आधार पर मामले की जांच कर रही है।

Advertisment

मानसिक रूप से रहती है बीमार

छात्रा की मां ने पुलिस को बताया है कि उसकी बेटी कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान रहती है। उसका इलाज मैक्स अस्पताल गाजियाबाद के मेंटल विभाग से चल रहा है। मां ने बेटी की साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। पुलिस ने तीन टीमें छात्रा को सकुशल बरामद करने में लगी हुई है।

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

छात्रा को बरामद करने में जुटी पुलिस की टीमें गौर सिटी के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस को उसमें अहम सुराग मिला है। इसी आधार पर पुलिस ने दावा किया है कि इस केस की जांच बारीकी से की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।

गाजियाबाद में कई जगह दबिश

छात्रा की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने गाजियाबाद में कई स्थानों पर दबिश दी है। हालांकि अभी छात्रा के बारे में कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है। आरोपियों के संभावित ठिकाने गाजियाबाद में पता चले थे। इसी आधार पर पुलिस ने छापेमारी की है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ