हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

ग्रेटर नोएडा की सोसायटी में बड़ा हादसा, बिल्डर की लापरवाही से मची चीख-पुकार

Greater Noida News: सोसायटी के निवासियों ने बिल्डर पर आरोप लगाते हुए कहा कि कई बार बिल्डर को सोसायटी की जर्जर विद्युत व्यवस्था के बारे में अवगत कराया गया, लेकिन उन्होंने कोई सुनवाई नहीं की। पैनल बॉक्स जर्जर हैं और कई जगह बिजली के तार खुले में पड़े हैं।

विज्ञापन
सोसायटी में जर्जर पड़े पैनल बॉक्स

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा की अंसल गोल्फ लिंक-2 हाउसिंग सोसायटी में बड़ा हादसा होने से हड़कंप मच गया। इस हादसे में इलेक्ट्रीशियन की करंट लगने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची थाना सूरजपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। निवासियों का आरोप है कि बिल्डर की लापरवाही के चलते इलेक्ट्रीशियन की मौत हुई है।

सोसायटी के लोगों में गहरा रोष

पुलिस के मुताबिक, तिलपता गोलचक्कर स्थित अंसल गोल्फ लिंक-2 हाउसिंग सोसायटी में सोमवार शाम एक इलेक्ट्रीशियन की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान ग्राम सिकंदरपुर थाना अकबरपुर कानपुर देहात के रहने वाले 30 वर्षीय जयदेव के रूप में हुई है। वह बीते 10 वर्षों से सनराइज एस्टेट मैनेजमेंट कंपनी में बतौर इलेक्ट्रीशियन कार्यरत था। हादसे के बाद से परिजन और सोसायटी के लोगों में गहरा रोष है। उन्होंने बिल्डर पर लापरवाही का आरोप लगाया है। सोसायटी के निवासियों का कहना है कि कई बार बिल्डर को सोसायटी की जर्जर विद्युत व्यवस्था के बारे में अवगत कराया गया, लेकिन उन्होंने कोई सुनवाई नहीं की। पैनल बॉक्स जर्जर हैं और कई जगह बिजली के तार खुले में पड़े हैं। जिससे हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है। इलेक्ट्रीशियन को अक्सर बिना सुरक्षा उपकरणों के ही काम करने के लिए मजबूर किया जाता है।

विज्ञापन

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

पुलिस का कहना है कि घटना के वक्त जयदेव सोसायटी में स्थित एक विद्युत पैनल में आई खराबी को ठीक कर रहा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। गंभीर हालत में उसे आनन-फानन में पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से मिली सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पीड़ित परिवार की तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

पैनल बॉक्स जर्जर, खुले पड़े हैं बिजली के तार

जयदेव अपनी पत्नी सोनम और दो बच्चों के साथ अंसल गोल्फ लिंक-2 में ही रह रहा था। हादसे के बाद उसकी पत्नी और स्थानीय निवासियों ने बिल्डर अंसल व कंपनी पर घोर लापरवाही का आरोप लगाया है। मृतक की पत्नी ने बताया कि हादसे के वक्त कंपनी का मैनेजर, सोसायटी का माली और कुछ अन्य लोग उसे निजी कार से अस्पताल लेकर जा रहे थे। लेकिन रास्ते में ही मैनेजर कार से उतरकर भाग गया। कंपनी व बिल्डर दोनों ही जयदेव की मौत के लिए जिम्मेदार हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola