'सिंदूर की फोटो वायरल कर दूंगा', लखनऊ में नाबालिग से दरिंदगी का आरोप, धर्म परिवर्तन के लिए बनाया दबाव

आरोपियों ने कथित तौर पर एक मौलाना को बुलाकर उसका धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश की. उसने इसका विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई.

Lucknow Religious Conversion

विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई. (Photo: AI)

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के महिलाबाद इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है. महिलाबाद की युवती ने एक युवक और उसके साथियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पीड़िता का दावा है कि जब वह नाबालिग थी, तभी आरोपी ने उसकी इच्छा के खिलाफ उसकी मांग में सिंदूर भरकर उसकी तस्वीर खींच ली थी. बाद में उन्हीं तस्वीरों को वायरल करने की धमकी देकर उसे कथित तौर पर ब्लैकमेल किया गया. युवती ने जबरन शारीरिक संबंध बनाने और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने का भी आरोप लगाया है.

घटना के वक्त 11वीं में पढ़ रही थी युवती

पीड़िता के मुताबिक, जब उसकी मांग में सिंदूर भरा गया तो वो कक्षा 11 में पढ़ती थी और उसकी उम्र करीब 16-17 वर्ष थी. पीड़िता के आरोपों के अनुसार 1 जनवरी, 2021 को शाहनवाज नामक युवक ने उसके घर के बाहर उसकी मांग में जबरन सिंदूर भर दिया और तस्वीर ले ली. युवती का आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसे लगातार ब्लैकमेल किया.

विज्ञापन

धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने का आरोप

शिकायत में युवती ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसके साथ कई बार उसकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाए. इसके अलावा उस पर अपना धर्म बदलने का दबाव भी बनाया गया. पीड़िता का दावा है कि उसे कलमा पढ़ने, हिंदू धर्म छोड़ने, बुर्का पहनने और देवी-देवताओं की पूजा बंद करने के लिए कहा गया. युवती ने शिकायत में ये भी आरोप लगाया है कि विरोध करने पर उसे और उसके परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई. उसके परिवार को कथित तौर पर गायब करवाने की धमकी भी दी गई.

मौलाना बुलाने का भी दावा

पीड़िता के अनुसार, आरोपियों ने कथित तौर पर एक मौलाना को बुलाकर उसका धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश की. उसने इसका विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई. युवती का कहना है कि लगातार मिल रही धमकियों के कारण वह काफी समय तक इस मामले में शिकायत नहीं कर सकी. पीड़िता ने महिलाबाद थाने में शाहनवाज, सीराज और शाहरूख के खिलाफ शिकायत दी है.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ