---विज्ञापन---

ग्रेटर नोएडा के व्यापारी बोलें, अतिक्रमण और जीएसटी समस्या से व्यापार प्रभावित, जानें क्या मिला आश्वासन

Greater Noida News : बुधवार को डीएम मनीष वर्मा के निर्देश पर एडीएम प्रशासन मंगलेश दुबे ने जिला मुख्यालय में जिला व्यापार बंधु समिति के साथ बैठक की। बैठक का उद्देश्य जिले में व्यापारिक गतिविधियों को तेजी से संचालित करना तथा व्यापारियों को आ रही समस्याओं का तुरंत समाधान करना था।

---विज्ञापन---

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के व्यापारियों ने जिला प्रशासन के साथ हुई बैठक में समस्याओं का बिगुल बजा दिया। जिला व्यापार बंधु समिति के साथ हुई बैठक में रोड, अतिक्रमण, जाम, जीएसटी की समस्याओं से व्यापारियों ने जिला प्रशासन को अवगत कराया। जिला प्रशासन की तरफ से आश्वासन दिया गया है कि जल्द ही व्यापारियों की सभी समस्याओं का समाधान होगा। उनको व्यापार करने में किसी तरीके की कोई दिक्कत नहीं आएगी।

व्यापारिक गतिविधियां तेजी से होंगी संचालित

बुधवार को डीएम मनीष वर्मा के निर्देश पर एडीएम प्रशासन मंगलेश दुबे ने जिला मुख्यालय में जिला व्यापार बंधु समिति के साथ बैठक की। बैठक का उद्देश्य जिले में व्यापारिक गतिविधियों को तेजी से संचालित करना तथा व्यापारियों को आ रही समस्याओं का तुरंत समाधान करना था। व्यापारियों ने बैठक में कहा कि अतिक्रमण, रोड जाम, पार्किंग की समस्या, सड़कों की जर्जर स्थिति एवं जीएसटी संबंधी जटिलताओं से व्यापार करना मुश्किल हो रहा है।

---विज्ञापन---

दादरी में सबसे ज्यादा समस्या

एडीएम ने बैठक के दौरान व्यापारियों की समस्याओं का निस्तारण त्वरित और प्राथमिकता के आधार पर करने के लिए कहा है। उन्होंने नगर पालिका दादरी को निर्देशित किया है कि बाजार क्षेत्रों में प्रवर्तन अभियान चलाकर अतिक्रमण को हटाया जाए। साथ ही पुलिस विभाग को यातायात प्रबंधन और व्यवस्था को दुरुस्त करने हेतु तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में पाया गया कि सबसे ज्यादा जाम व अतिक्रमण की समस्या दादरी क्षेत्र की है।

ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में खाली कराई 80 करोड़ की जमीन, जब चला बुलडोजर तो भागे काॅलोनाइजर

---विज्ञापन---

बैठक के तुरंत बाद पुलिस ने की कार्रवाई

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में पुलिस ने अवैध रूप से वाहनों को सड़क कर जाम का कारण बनने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की है। बुधवार शाम डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने टीम के साथ अभियान चलाया। इस दौरान 25 गाड़ियों को टो करके वहां से हटाया गया। 65 वाहनों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में आए दिन जाम की शिकायत आती रहती है।

First published on: Jun 25, 2025 07:15 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola