News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा वेस्ट में प्राधिकरण ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 80 करोड़ की जमीन अतिक्रमण मुक्त कराई है। काॅलोनाइजर के कब्जे से करीब 40 हजार वर्ग मीटर जमीन पर मुक्त कराया गया। भनौता गांव में जब बुलडोजर चलना शुरू हुआ तो काॅलोनाइजर मौके से भाग खड़े हुए। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सरकारी जमीन अपने कब्जे में ले ली है। यदि प्राधिकरण यह कार्रवाई समय पर नहीं करता तो भोली भाली जनता अवैध प्लाॅट लेकर अपनी गाढ़ी कमाई गंवा देती।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने अधिसूचित एरिया में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। भनौता गांव ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिसूचित एरिया में है, जहां पर अवैध प्लॉटिंग की जा रही थी। इस अभियान का नेतृत्व कर रहे प्राधिकरण के महाप्रबंधक एके सिंह ने बताया कि कालोनाइजर ग्रेटर नोएडा के अधिसूचित एरिया ग्राम भनौता के खसरा संख्या 366 की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग कर जमीन कब्जाने की कोशिश कर रहे थे। बिना नक्शा पास कराए अवैध निर्माण पर रोक लगाने के लिए प्राधिकरण की तरफ से नोटिस भी जारी की गई, लेकिन कालोनाइजर चोरी छिपे अवैध कालोनी काटने की कोशिश कर रहे थे।
बुधवार को ओएसडी भूलेख राम नयन सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक सन्नी यादव, प्रभात शंकर, मैनेजर स्वतंत्र वर्मा, विवेक किशोर, अभिषेक पाल, नितीश कुमार, जेई नरेश गुप्ता, हरिंद्र सिंह, राम किशन व परियोजना विभाग की टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। प्राधिकरण की टीम ने 6 जेसीबी और 5 डंपर की मदद से तीन घंटे में अवैध निर्माण गिरा दिया। बुधवार की कार्रवाई में लगभग 40 हजार वर्ग मीटर जमीन मुक्त कराई है, जिसकी कीमत 80 करोड़ रुपये से आंकी गई है।
एसीईओ सुमित यादव ने अतिक्रमण करने वाले को चेतावनी दी है कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिसूचित एरिया में बिना अनुमति या बिना नक्शा पास कराए अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसीईओ ने जनता से अपील की है कि ग्रेटर नोएडा में कहीं भी जमीन खरीदने से पहले प्राधिकरण से संपर्क कर पूरी जानकारी जरूर प्राप्त कर लें। अवैध जमीन में अपनी गाढ़ी कमाई न फंसाएं।
न्यूज 24 पर पढ़ें उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।