News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा में कूड़ा प्रबंधन ठीक नहीं होने पर स्वास्थ्य प्रबंधक, सहायक प्रबंधक व निरीक्षक का एक दिन का वेतन काट दिया गया है। ग्रेटर नोएडा के बिरौंडी गांव में गंदगी का ढेर लगा हुआ है। एसीईओ ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कंपनी पर 2 लाख का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना लगाने के साथ ही कंपनी को ब्लैक लिस्ट करने की चेतावनी भी दी गई है। प्राधिकरण के इस एक्शन के बाद से अधिकारियों व कंपनी के मालिकों में हड़कंप मच गया है।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने बुधवार को बिरौंडी गांव का औचक निरीक्षण किया। मौके पर सफाई व्यवस्था लचर दिखी, जिस पर एसीईओ ने कड़ी नाराजगी जाहिर की। सफाई कार्य में लापरवाही बरतने और नियमित कूड़ा न उठाने पर जिम्मेदार फर्म मैसर्स विमलराज पर 2 लाख रुपए की पेनाल्टी लगाई है। इसके साथ ही कंपनी को ब्लैक लिस्ट करने के लिए चेतावनी नोटिस जारी किया है।
एसीईओ ने काम में लापरवाही बरतने पर प्रबंधकए सहायक प्रबंधक को नोटिस जारी कर 3 दिन में स्पष्टीकरण भी मांगा है। एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने कांट्रैक्टरों को सफाई व्यवस्था में लापरवाही बरतने पर कठोर कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। उन्होंने ग्रेटर नोएडा के निवासियों से कूड़े को इधर-उधर न फेंकने, कूड़ा डस्टबिन में ही डालने और ग्रेटर नोएडा को स्वच्छ रखने में सहयोग की अपील की।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण शहर को साफ सुधरा रखने के लिए लगातार कार्रवाई कर रहा है। तीन दिन पहले भी ग्रेटर नोएडा वेस्ट में कूड़ा फेंकते हुए पकड़ने पर संबंधित पर एक लाख का जुर्माना लगाया गया था। इसके अलावा अलस्टोनिया सोसायटी प्रबंधन पर भी 48 हजार का जुर्माना लगाया गया था। सोसायटी प्रबंधन ने बाहर सड़क पर कूड़ा फेंक दिया था।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग की टीम साॅलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स 2016 के अंतर्गत आने वाले सभी बल्क वेस्ट जेनरेटरों के यहां मौके पर जाकर कूड़े के प्रबंधन का निरीक्षण करती है। कूड़े का उचित प्रबंधन न मिलने पर टीम पेनाल्टी लगाती है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार, बुधवार दोनों दिन पेनाल्टी लगाने की कार्रवाई की है।
न्यूज 24 पर पढ़ें उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।