हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

गाजियाबाद में ठगों ने भेजा विदेश जाने का नकली flight टिकट, जानिए कैसे लगाया 68 हजार का चूना

Ghaziabad News: गाजियाबाद के प्रताप विहार निवासी श्रीकांत यादव ने कुछ महीने पहले दिल्ली से जर्मनी जाने के लिए माई ड्रीम माई हॉलिडे नाम की एक ऑनलाइन साइट से 68 हजार रुपये में फ्लाइट टिकट बुक किया था। जिसके बाद साइट द्वारा भेजे गए फ्लाइट टिकट की पीड़ित ने जांच कराई, तो पता चला कि वह पूरी तरह से नकली है।

विज्ञापन
Cyber ​​crime

Ghaziabad News: गाजियाबाद सहित एनसीआर में साइबर अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में गाजियाबाद के एक युवक का जर्मनी जाने का सपना भी साइबर ठगों ने तोड़ दिया। इस दौरान आरोपियों ने पीड़ित को दिल्ली से जर्मनी जाने का नकली फ्लाइट टिकट भेजा और 68 हजार रुपए का चूना लगा दिया। इस मामले में अब पीड़ित की शिकायत पर गाजियाबाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जमर्नी जाने के लिए किया था फ्लाइट का टिकट बुक

जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के प्रताप विहार निवासी श्रीकांत यादव ने गाजियाबाद पुलिस ने शिकायत करते हुए बताया कि कुछ महीने पहले उन्होंने दिल्ली से जर्मनी जाने के लिए माई ड्रीम माई हॉलिडे नाम की एक ऑनलाइन साइट को देखा था। इसके बाद उन्होंने दिल्ली से जर्मनी जाने के लिए फ्लाइट बुक करने के लिए इस ऑनलाइन साइट से संपर्क किया था। इसके बाद नीरज कुमार नामक एक व्यक्ति ने खुद को कंपनी का कर्मचारी बताते हैं उनसे बात की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली से जर्मनी के टिकट के लिए नीरज कुमार के खाते में 68 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए।

नकली निकला फ्लाइट का टिकट

रुपए ट्रांसफर करने के बाद आरोपी नीरज ने उनके पास दिल्ली से जर्मनी का एक फ्लाइट टिकट भेजा। भेजे गए फ्लाइट टिकट की पीड़ित ने जांच कराई, तो पता चला कि वह पूरी तरह से नकली है। इसके बाद उन्होंने साइबर हेल्पलाइन में मामले की शिकायत की। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की है। वही पुलिस अधिकारियों का कहना है कि साइबर हेल्पलाइन से जांच रिपोर्ट मिलने के बाद मामला दर्ज किया गया है। जिस खाते में पैसा ट्रांसफर किया गया था, उस खाते की भी जानकारी मांगी गई है और मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola