Ghaziabad News: गाजियाबाद के लोनी में ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां एक निर्माणाधीन सड़क, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर स्टंटबाजी करते समय 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। यह घटना बुधवार, 13 अगस्त की है, जब तीनों युवक अपनी-अपनी मोटरसाइकिल से एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार में खतरनाक स्टंट कर एक्शनबाजी कर रहे थे।
क्या था पूरा मामला?
अब तक मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब दोनों बाइक सवार आमने-सामने से स्टंट कर रहे थे। बाइक की स्पीड तेज होने और स्टंट के चक्कर में बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिससे बाइक चला रहे दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी। इस पूरे हादसे का लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसमें यह पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद हो गया है।
ये भी पढ़ें- बंगाल के 23 साल के लड़के की अनोखी देशभक्ति, टूथपिक पर बनाया देश का सबसे छोटा तिरंगा
मृतकों की पहचान हुई
बाइक सवार मृतकों की पहचान हो चुकी हैं। इनमें एक 31 वर्षीय रोहित और 42 वर्षीय सुबोध है, जो उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के रहने वाले थे। हादसे में संजय शर्मा नामक तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। संजय का इलाज नजदीकी अस्पताल में चल रहा है।
निर्माणाधीन था एक्सप्रेसवे
बता दें कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे अभी पूरी तरह से चालू नहीं हुआ है और उस पर किसी भी प्रकार का वाहन चलाना या स्टंटबाजी करना पूरी तरह अवैध है। इसके बावजूद भी इन युवकों द्वारा एक्सप्रेसवे को स्टंट के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था, जो उनकी जान का कारण बन गया। ऐसी घटना एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करती है कि स्टंटबाजी और सोशल मीडिया पर वायरल होने की रेस में युवा कैसे अपनी जिंदगी को दांव पर लगा रहे हैं।
ये भी पढ़ें- Noida News: जन्माष्टमी पर घर से निकलने से पहले नोएडा वाले जरूर जान लें ये ट्रैफिक प्लान
संबंधित खबरें
यूपी होमगार्ड भर्ती 2026 का फाइनल रिजल्ट जारी, चुने गए 41424 उम्मीदवार
4 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट; इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
5 hrs agoयूपी में बढ़ी CNG की कीमतें, लखनऊ-अयोध्या में 2 से 3 रुपये तक हुई महंगी, जानें अपनी सिटी का रेट
6 hrs agoजातिवाद बनाम योगी का समावेशी विकास
7 hrs agoकैंचीधाम जाने का बना रहे हैं प्लान? लॉन्ग वीकेंड से नैनीताल में लगे 'महाजाम' पर पुलिस ने दिया अहम अपडेट
8 hrs agoक्यों हुई अजय राय की छुट्टी, कैसे मिली आराधना को UP की कमान? चुनाव से पहले कांग्रेस ने क्यों बदला चीफ
11 hrs agoनोएडा में 43वीं मंजिल से कूदकर शख्स ने किया सुसाइड, सुपरनोवा सोसाइटी में एक दिन पहले लिया था कमरा
12 hrs agoUP में कांग्रेस ने क्यों खेला 40 साल पुराना 'ट्रिपल कार्ड', जानिए- क्या है सोशल इंजीनियरिंग स्ट्रेटेजी?
14 hrs agoअयोध्या रामजन्मभूमि परिसर में गैस पाइपलाइन फटने से बढ़ी टेंशन, कुछ देर के लिए रोके गए मंदिर के दर्शन
14 hrs agoआराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines