Ghaziabad News: गाजियाबाद जिले के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां घर से स्कूटी पर सवार होकर ट्यूशन जा रहे हैं भाई-बहन की स्कूटी में एक पिकअप चालक ने तेज गति और लापरवाही से चलते हुए टक्कर मार दी। इस हादसे में बहन की मौत हो गई, जबकि भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी की। इस मामले में पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया है और परिजनों की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की है।
ट्यूशन पढ़ने जा रहे थे भाई बहन
जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के लोनी स्थित धामा एनक्लेव निवासी राजकुमार की बेटी शिखा बेहटा स्थित इंटर कॉलेज में 12वीं की छात्रा था। उसका भाई जतिन भी उसी कॉलेज में कक्षा 10 का छात्र है। बताया गया है कि रविवार सुबह शिखा अपने भाई जतिन के साथ स्कूटी पर सवार होकर ट्यूशन पढ़ने के लिए जा रही थी। इस दौरान दोनों भाई-बहन जब बेहटा हाजीपुर कॉलोनी के पास पहुंचे, तभी तेज गति से आ रही एक पिकअप गाड़ी के चालक ने लापरवाही से चलते हुए उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी चालक पिकअप को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। मौके पर लोगों की काफी भीड़ एकत्र हो गई और घटना की सूचना पुलिस को दी।
बहन की मौत भाई गंभीर रूप से घायल
इस हादसे में राजकुमार की बेटी शिखा की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा जतिन गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी की। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पिकअप गाड़ी को कब्जे में ले लिया गया है। परिजनों की शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
संबंधित खबरें
उत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
2 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
2 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
6 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
7 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
20 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
23 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 day agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines